वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले Rohit Sharma ने नए खतरे की ओर इशारा किया! पढ़ें पूरी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले Rohit Sharma ने नए खतरे की ओर इशारा किया! पढ़ें पूरी खबर 

रोहित ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने इस ओर इशारा किया है। 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक नई इंस्टाग्राम स्टोरी में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक नए खतरे यानि खराब हवा की ओर इशारा किया है। गौरतलब है कि टीम इंडिया 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना आगामी मैच खेलते हुई नजर आएगी।

तो वहीं जब इस मैच के लिए टीम इंडिया ने लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरी तो रोहित ने हवाईजहाज से मुंबई शहर का एक एरियल शाॅट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया, जिसमें पूरा शहर धुंध से ढका हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए रोहित ने लिखा- मुंबई ये क्या हो गया। साथ ही रोहित ने मास्क पहने हुई इमोजी भी लगाई।

देखें रोहित शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी की फोटो

Rohit Sharma's Instagram story

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब स्थिति मुंबई बना हुआ है। तो वहीं मंगलवार सुबह यह करीब 161 के करीब पाया गया, जो मीडियम लेवल की स्थिति है। तो वहीं आपको AQI के बारे में जानकारी दें तो 0-50 रेटिंग को अच्छा माना जाता है, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मीडियम, 201-300 को खराब और 301-400 को बहुत खराब माना जाता है। 400 से ऊपर AQI को गंभीर माना जाता है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हवा की खराब स्थिति को लेकर इशारा किया है। इससे पहले पूर्व इंग्लिश कैप्टन जो रूट कह चुके हैं- मैंने पहले कभी ऐसा परिस्थिति में नहीं खेला है। मैं गर्म और अधिक आर्द्र परिस्थितियों में खेला हूं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि आप सांस नहीं ले पा रहे हैं। यह कुछ ऐसा था जैसे मानों हम सांस खा रहे हों।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 31- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?