Cricket World Cup 2023, IND vs SL आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs Sri Lanka के बीच का मैच?

Cricket World Cup 2023: Match-33, IND vs SL Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

IND vs SL Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस वक्त 6 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। वहीं श्रीलंकाई टीम 6 मैच में दो जीत और 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मेजबान टीम इंडिया ने पिछले मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बोर्ड पर लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने (49 रन) और रोहित शर्मा ने सर्वाधिक (87 रन) की पारी टीम के लिए खेली थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 34.5 ओवरों में 129 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। वहीं जसप्रीत बुमराह के नाम 3 विकेट और कुलदीप यादव के नाम दो विकेट शामिल रहे। श्रीलंकाई टीम को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 241 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। अफगानिस्तान ने 45.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

(IND vs SL) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- भारत बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 33वां मैच

दिन और समय- 2 नवंबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह– वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

(IND vs SL) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को अधिक मदद करती है, यहां गेंदबाजों को अधिक उछाल मिलेगी। शुरूआती 10-15 ओवरों में अगर विकेट बचाकर रखें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 280-300 रन बोर्ड पर लगा सकती है।

(IND vs SL) भारत बनाम श्रीलंका (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 167

भारत- 98

श्रीलंका- 57

टाई- 1

नो रिजल्ट- 11

(IND vs SL) भारत बनाम श्रीलंका (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निसांका, दिमुथ करूणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुश्मांथा चमीरा, महिश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दिलशन मदुशंका

यहां देखें- India (IND) vs Sri Lanka (SL) Live Score

(India vs Sri Lanka Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(IND vs SL Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

रोहित शर्माः

रोहित शर्मा ने पिछले मैच में 101 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा एक बार फिर फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

(IND vs SL Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः

मोहम्मद शमीः

मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के अपने दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में मोहम्मद शमी ने 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिया था, शमी एक बार फिर फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

(IND vs SL Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-

टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।

यहां देखें – IND vs SL Dream11 Prediction,

close whatsapp