NZ vs SA: बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को Marco Jansen ने दिया पहला झटका, काॅन्वे सस्ते में पवेलियन लौटे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs SA: बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को Marco Jansen ने दिया पहला झटका, काॅन्वे सस्ते में पवेलियन लौटे 

6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए काॅन्वे

New Zealand vs South Africa (Image Credit- Twitter X)
New Zealand vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 32वां मैच आज 1 नवंबर, बुधवार को पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 358 रनों का एक बड़ा लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने चेज के लिए रखा है।

दूसरी ओर, इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन ने दे दिया है। बता दें कि तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेवाॅन काॅन्वे 2 रनों पर एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे। वहीं इतने बड़े टारगेट का पीछा करते हुए यह न्यूजीलैंड की सही शुरूआत नहीं हुई है।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 6 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विल यंग 15* और रचिन रविंद्र 3* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप मैच- 32, पहली पारी का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से जानकारी दें तो टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। अफ्रीकन टीम के लिए ओपनर क्विंटन डीकाॅक ने 114 और रासी वान डर दुसौं ने 133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो टिम साउदी को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट व जिम्मी नीशम को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से मिले 358 रनों का लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नही?

ये भी पढ़ें- मैंने कभी कप्तान बनने की इच्छा नहीं रखी- Virender Sehwag

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?