विराट को शुभमन गिल में दिखता है ‘युवा’ कोहली, दोनों बल्लेबाजों के बीच है पक्की दोस्ती
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से एक तस्वीर आई है सामने।
अद्यतन - Nov 2, 2023 11:48 am

टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी, जहां इस मैच में सभी की नजर बल्लेबाज शुभमन गिल पर होगी। गिल ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उसके बाद भी टीम और कप्तान को इस बल्लेबाज पर पूरा भरोसा नजर आता है।
अपनी जर्सी को लेकर शुभमन गिल ने किया खुलासा
दूसरी ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में अपनी जर्सी नंबर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके पीछे एक उनकी एक मजबूरी थी। अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए गिल को जर्सी नंबर 7 चाहिए थी, लेकिन वो उनको नहीं मिल पाई और उसके बाद उन्होंने जर्सी नंबर 77 लेना का फैसला किया था।
विराट कोहली के पक्के दोस्त हैं शुभमन गिल
*टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से एक तस्वीर आई है सामने।
*इस तस्वीर में विराट कोहली के साथ नजर आ रहे हैं शुभमन गिल।
*दोनों खिलाड़ियों के बीच चल रही थी शायद कोई मजेदार बातचीत।
*गिल और कोहली मैच के दौरान भी करते रहते हैं काफी मजाक-मस्ती।
शुभमन गिल और विराट कोहली की ये तस्वीर आई सामने
टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ मैच से पहले किया जमकर अभ्यास
गिल का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन?
दूसरी ओर शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने बल्ले से टीम और फैन्स को काफी निराश किया है, जहां इस खिलाड़ी ने मेगा इवेंट में कुल 4 मैच खेले हैं और सिर्फ 104 रन बनाए हैं। जो टीम के लिए एक चिंता का विषय है, लेकिन टीम को इस बल्लेबाज पर काफी भरोसा है। दूसरी ओर अय्यर का हाल भी गिल जैसा ही नजर आता है और ये बल्लेबाज भी अभी तक कुछ बड़ा नहीं कर पाया है। श्रेयस अय्यर को सभी 6 मैच खेलने का मौका मिला है, जिसके बाद इस बल्लेबाज ने सिर्फ और सिर्फ 134 रन ही अपने नाम किए हैं। ऐसे में कप्तान रोहित आगे होने वाले अहम मुकाबलों के लिए अय्यर की जगह किसी और को मौका दे सकते हैं।