टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का था अलग ही नजारा, कोच द्रविड़ के साथ मजाक करते नजर आए विराट - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का था अलग ही नजारा, कोच द्रविड़ के साथ मजाक करते नजर आए विराट

लंका के खिलाफ आज भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल प्रदर्शन।

Image Credit- Disney+Hotstar
Image Credit- Disney+Hotstar

मुंबई में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर छक्कों की बारिश की है आज श्रीलंका के खिलाफ, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में बैठा हर एक खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ काफी ज्यादा खुश था। जिसका नजारा मैच के बीच देखने को मिला, इस दौरान विराट कोहली सबसे ज्यादा मस्ती करते हुए दिख रहे थे कैमरे पर।

फिर से नहीं लगा विराट कोहली का शतक

जी हां, श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली गजब की लय में नजर आ रहे थे, ऐसा लग रहा था कि कोहली आज वनडे क्रिकेट का 49वां शतक लगा देंगे। लेकिन एक बार फिर से इस बल्लेबाज को निराशा हाथ लगी, जहां टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने 94 गेंदों में 88 रन बनाए और आउट हो गया। वहीं ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी शतक से चूक गए और उन्होंने 92 गेंदों पर 92 रन बनाए।

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिखी खुशी की लहर

*लंका के खिलाफ आज भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल प्रदर्शन।
*इस दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिखे सभी काफी खुश।
*बल्लेबाज विराट कोहली कर रहे थे कोच द्रविड़ के साथ मस्ती।
*अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों की तस्वीरें।

ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के कोच और विराट

Image Credit- Disney+Hotstar
Image Credit- Disney+Hotstar

अय्यर का भी बोला आज जमकर बल्ला

दूसरी ओर लगातार बल्लेबाजी में फेल हो रहे श्रेयस अय्यर का भी बल्ला आज जमकर चला, जहां इस खिलाड़ी ने छक्कों की बारिश करते हुए 56 गेंदों पर 82 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 3 चौके लगाए और 6 छक्के भी मारे, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 357 बना डाले। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में फेल रहे, हिटमैन 4 रन बनाकर बोल्ड हो गए। साथ ही आज इस मुकाबले को देखने टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाजी युजी चहल भी पहुंचे हैं अपनी वाइफ के साथ, तो आर अश्विन, रोहित शर्मा और केएल राहुल की वाइफ भी मुंबई में मुकाबला देखने पहुंची हैं।

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी हमेशा याद रहेगी लंका टीम को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?