'My Name is Lakhan' गाने में जमकर किया विराट कोहली ने डांस, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘My Name is Lakhan’ गाने में जमकर किया विराट कोहली ने डांस, आप भी देखें वीडियो

इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए।

हालांकि जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब कई भारतीय प्रशंसकों को वानखेड़े स्टेडियम में ही बॉलीवुड की पुरानी मूवी ‘Ram-Lakhan’ का प्रसिद्ध गाना ‘My Name Is Lakhan’ गाते हुए सुना गया जिस पर विराट कोहली ने भी डांस किया। विराट कोहली उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। जब विराट कोहली ने डांस किया तब कई प्रशंसकों ने उनके लिए चीयर भी किया।

यह रही वीडियो:

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की

मुकाबले की बात की जाए तो विराट कोहली के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी की 92 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने 82 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। केएल राहुल ने भी 21 रनों की पारी खेली।

जवाब में श्रीलंका टीम के बल्लेबाज इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देखकर 5 विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 16 रन देखकर तीन विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 7 मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है। भारत पहली टीम बन गई है जिन्होंने इस शानदार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?