मिशन ‘कोलकाता’ पर निकली भारतीय टीम, अब अफ्रीका के खिलाफ बजानी है जीत की बीन
टीम इंडिया को अब अपना अगला मैच 5 तारीख को खेलना है।
अद्यतन - Nov 3, 2023 4:44 pm

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है, कल रात लंका के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री ली है। वहींं अब टीम को अपना अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से खेलना है, जिसे लेकर सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए और टीम का एक वीडियो भी सामने आया है।
भारतीय टीम का काम आसान कर रहे हैं शमी
जी हां, जब से मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले खेल रहे है, तब से टीम का काम काफी ज्यादा आसान हो गया है। जहां शमी ने पहले मैच में कीवी टीम के खिलाफ 5 विकेट लिए थे, उसके बाद इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने आउट किया था। वहीं लंका टीम के खिलाफ भी शमी का शानदार प्रदर्शन जारी रही है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ 5 विकेट लिए। ऐसे में बाकी टीमों में शमी का खौफ सा हो गया है।
अब साउथ अफ्रीका को हराने निकली भारतीय टीम
*टीम इंडिया को अब अपना अगला मैच 5 तारीख को खेलना है।
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा भारतीय टीम का ये मुकाबला।
*कोलकाता में होने वाले इस मैच के लिए एयरपोर्ट पर नजर आई टीम।
*इस दौरान सभी खिलाड़ी दिखे काफी शानदार मूड में।
भारतीय टीम का एयरपोर्ट से ये वीडियो आया सामने
शमी का नया वीडियो आपको काफी पसंद आएगा
सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई है टीम इंडिया
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं और टीम ने सभी 7 मैच जीते हैं। जिसके बाद टीम अंक तालिका के टॉप पर कायम है, वहीं अफ्रीका दूसरे नंबर पर चली गई है। इसकी के साथ ही सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर तारीफ हो रही है, रोहित एंड कम्पनी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। दूसरी ओर कल मुंबई में हुए मैच के दौरान, कई सारे बॉलीवुड के कलाकार भी देखने को मिले थे। तो एयरपोर्ट पर हर कोई टीम को सेमीफाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक बोल रहा है।