बीच World Cup में हुई ED की एंट्री, मैच के टिकटों से जुड़ा है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीच World Cup में हुई ED की एंट्री, मैच के टिकटों से जुड़ा है पूरा मामला

कोलकाता पुलिस ने यह शिकायत दर्ज कर ली है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

ED in Action in World Cup (Pic Source-Twitter)
ED in Action in World Cup (Pic Source-Twitter)

कोलकाता में विश्व कप मैच के टिकटों की कथित कालाबाजारी घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 10 वेन्यू में कोलकाता का ईडन गार्डंस भी शामिल है। अभी तक यहां दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। एक नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश और दूसरा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान।

इन दो मुकाबलों के बाद अभी यहां तीन और मैच होने हैं जिसमें से एक 5 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले कोलकाता पुलिस को मैदान पुलिस स्टेशन में एक प्रशंसक से टिकटों की कालाबाजारी के बारे में शिकायत मिली थी। प्रशंसक ने आरोप लगाया कि बंगाल क्रिकेट संघ (BCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों ने आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बुकमाईशो (BookMyShow) के साथ मिलकर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए कालाबाजारियों के लिए उपलब्ध टिकटों की अतिरिक्त मात्रा की अनुमति दी।

कोलकाता पुलिस ने यह शिकायत दर्ज कर ली है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। CAB अधिकारियों को 2 नवंबर को इस बारे में बताया गया। मामले के ताजा घटनाक्रम में ईडी ने आज यानी 3 नवंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी के मैदान पुलिस स्टेशन में बुकमायशो के कुछ अधिकारियों से पूछताछ की। स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार, बीएमएस के अधिकारियों से लगातार तीन घंटे तक पूछताछ की गई।

https://twitter.com/srinjoysanyal07/status/1720402798448464354

काफी भारी मात्रा में बेचे जा रहे थे टिकट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गुंजन चटर्जी नाम के युवक को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट को बेचते हुए पकड़ा गया। वो लोगों के बीच में उसके असल दम से चार गुना ज्यादा पर बेच रहा था।

टिकट की कीमत 900 रुपए थी लेकिन गुंजन उसे 4000 रुपए में बेच रहा था। यही नहीं कोलकाता पुलिस ने गुंजन के पास 16 टिकट भी बरामद किए। एयर न्यू अलीपुर के अंकित अग्रवाल नाम के एक अन्य निवासी ने 2,500 रुपये के प्रत्येक टिकट को 11,000 रुपये की अत्यधिक कीमत पर बेचा। पुलिस ने उसके पास से दो टिकट बरामद किए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?