पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश ने डाली खलल, जाने अब DLS नियम के मदद से कौनसी टीम जीत सकती है मुकाबला? - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश ने डाली खलल, जाने अब DLS नियम के मदद से कौनसी टीम जीत सकती है मुकाबला?

पाकिस्तान ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और 21.3 ओवर्स में 1 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं।

PAK vs NZ (Pic SOurce-Twitter)
PAK vs NZ (Pic SOurce-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट होकर 401 रन बनाए। टीम की ओर से इन्फॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने एक बार फिर से अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली और 94 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

जवाब में पाकिस्तान ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और 21.3 ओवर्स में 1 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा है। हालांकि बारिश की वजह से है मैच अभी भी रुका हुआ है। अब तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अगर मैच यहां से आगे नहीं खेला जाता है तो कौनसी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी?

बता दें, DLS नियम के मुताबिक पाकिस्तान अभी 10 रन से आगे हैं। 21.3 ओवर्स में पाकिस्तान को 150 रन बनाने जरूरी थे और उन्होंने अभी तक 160 रन बना लिए है। अब अगर यहां से मैच आगे नहीं खेला जाता है तो पाकिस्तान DLS नियम के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 रन से जीत जाएगा। फिलहाल बेंगलुरु में ज्यादा तेज बारिश नहीं हो रही है लेकिन मौसम रिपोर्ट के मुताबिक अब यहां से लगातार बारिश होने के आसार है।

पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 402 रन बनाने होंगे

रचिन रवींद्र के अलावा इस मैच में वापसी कर रहे न्यूजीलैंड के रेगुलर कप्तान केन विलियमसन ने भी जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 79 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से इस मैच में मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देखकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रउफ ने 1-1 विकेट झटका।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?