CWC 2023: हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद छठे गेंदबाजी विकल्प को लेकर ओवर कॉंफिडेंट लग रहे हैं कोच राहुल द्रविड़!
राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या की अनपस्थिति से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपनी राय साझा की।
अद्यतन - Nov 5, 2023 9:42 am

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के शेष मैचों से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बाहर होने पर पहला आधिकारिक बयान दिया है।
आपको बता दें, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टखने की चोट के कारण जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं, जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि ऑलराउंडर की अनुपस्थिति से टीम का संतुलन बिगड़ गया है।
Hardik Pandya के बाहर होने से भारत को कोई नुकसान नहीं होगा: Rahul Dravid
भारत का जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है। इस IND vs SA मैच से पहले राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अनपस्थिति से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपनी राय साझा की।
भारत के मुख्य कोच का मानना है कि हार्दिक पांड्या के न होने से टीम को जारी वर्ल्ड कप 2023 में उतना फर्क नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि उन्होंने पहले भी छठे गेंदबाजी विकल्प के बिना भी खेला है और मैच भी जीते हैं। द्रविड़ स्टार ऑलराउंडर के बाहर होने से बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।
हमने छठे गेंदबाजी विकल्प के बिना भी कुछ मैच खेले हैं: Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “हार्दिक जाहिर तौर पर हमें छठा गेंदबाजी विकल्प देता है। लेकिन हम पिछले चार मैच छठे गेंदबाजी विकल्प के बिना खेले हैं। हमने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज में छठे गेंदबाजी विकल्प के बिना भी कुछ मैच खेले। हमने केवल पांच गेंदबाजी विकल्पों के साथ अपने दो मैच, मोहाली और इंदौर में जीते। तो, हमने इस चुनौती का सच में बहुत अच्छी तरह से सामना किया है, और पॉजिटिव रिजल्ट हासिल किया है।
हां, निश्चित रूप से, इन मैचों में हमारे पास शायद छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं होगा। लेकिन जब हमारे पास यह विकल्प नहीं था, तब भी टीम और खिलाड़ियों ने सच में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि हमने छठे गेंदबाजी विकल्प के बिना भी काफी मैच खेले हैं, तो टेंशन की कोई बात नहीं है।”