राहुल द्रविड़

World Cup 2023: हार्दिक की गैरमौजूदगी में 288 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला ये खिलाड़ी करेगा गेंदबाजी, द्रविड़ का खुलासा

वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुके हैं हार्दिक पांड्या।

Rahul Dravid and Hardik Pandya. (Image Source: BCCI)
Rahul Dravid and Hardik Pandya. (Image Source: BCCI)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया आज अपना आठवां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या की चोट और टीम के गेंदबाजों को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी बात की और बताया कि किस प्लेयर को वो छठे गेंदबाज के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब भारत का मुकाबला इस टू्र्नामेंट की दूसरी सबसे मजबूत टीम दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से होगा और उसके बाद टीम नीदरलैंड्स का सामना करेगी।

राहुल द्रविड़ ने छठे गेंदबाजी विकल्प को लेकर बात की

इन बड़े मैचों से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया। ऐसे में कोच और कप्तान के सामने छठें गेंदबाज की एक बड़ी समस्या सामने आ गई है। हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की एंट्री हुई और वो तब से अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि , आने वाले मैचों में अगर टीम को छठें गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी, तो क्या होगा। इसका जवाब देते हुए हेड कोच ने कहा कि, “हां, हमारे पास एक पक्के छठें गेंदबाज का विकल्प नहीं है, लेकिन हमारे पास एक उल्टे पैर वाला इनस्विंगर है, जिन्हें हम कुछ ओवर्स दे सकते हैं। वह पिछले मैच में भी गेंदबाजी करने वाले थे, और दर्शक भी उनपर ऐसा करने के लिए दबाव डाल रहे थे। टीम और खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया वाकई में अच्छी रही है।”

दरअसर, द्रविड़ विराट कोहली की बात कर रहे थे, जिन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट सिर्फ तीन गेंद फेंकी है, लेकिन नेट्स में वह गेंदबाजी का काफी अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर वह छठें गेंदबाज की कमी पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs SA के धमाकेदार मुकाबले में यह टीम मारेगी बाजी!

close whatsapp