भारतीय टीम में फिर मेडल को लेकर मचा बवाल, इस बार स्पेशल अंदाज में हुआ विजेता का ऐलान
टीम इंडिया ने कल कोलकाता में साउथ अफ्रीका को दी मात।
अद्यतन - नवम्बर 6, 2023 11:49 पूर्वाह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के विजय रथ को रोकना काफी मुश्किल हो गया है, जहां टीम ने कल कोलकाता में लगातार 8वीं जीत अपने नाम करते हुए फैन्स को खुश होने का एक और मौका दे दिया। दूसरी ओर कल अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच के दौरान जश्न मनाने के और भी कारण थे, साथ ही मुकाबले बाद भी एक खास जश्न और मनाया गया।
कोहली ने की ‘विराट’ रिकॉर्ड की बराबरी
दूसरी ओर कल हुए मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी, अपने जन्मदिन पर लगाए इस शतक के बाद कोहली ने खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। अब तक वनडे क्रिकेट में मास्टर-ब्लास्टर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक थे और अब कोहली ने भी अपने 49 वनडे शतक पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए सचिन तेंदुलकर ने भी उनको बधाई दी और वो ट्वीट खासा वायरल हुआ था।
भारतीय टीम बस मैच के बाद मेडल का इंतजार करती है
*टीम इंडिया ने कल कोलकाता में साउथ अफ्रीका को दी मात।
*वहीं इस बार कैमरे ने किया Best Fielder के नाम का ऐलान।
*कप्तान रोहित शर्मा को मिला Best Fielder के लिए मेडल।
*इस दौरान पूरी टीम का जोश दिखा सबसे ज्यादा ही हाई।
मेडल देने वाला वीडियो आया भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर
इस शतक को हमेशा याद रखेंगे विराट कोहली
फिर से गेंदबाजों ने बना दिया काम आसान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए थे, इस दौरान रोहित, अय्यर और विराट ने दमदार बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद गेंदबाजों ने भारतीय टीम का काम आसान कर दिया, जहां टीम तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जडेजा ने लिए और इस फरकी के फनकार ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया। तो 2-2 विकेट शमी और कुलदीप को मिले, 1 विकेट सिराज के खाते में आया। अब टीम को अपना आखिरी ग्रपु स्टेज मैच 12 तारीख के दिन खेलना है, जो नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।