'विराट' दिल वाले खिलाड़ी हैं कोहली, मैच के बाद भी दिल जीतने का नहीं छोड़ा कोई भी मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘विराट’ दिल वाले खिलाड़ी हैं कोहली, मैच के बाद भी दिल जीतने का नहीं छोड़ा कोई भी मौका

कोलकाता में विराट ने जड़ा था साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक।

Virat Kohli  (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

कोलकाता में कल हर जगह विराट कोहली के नाम की गूंज थी, पहले कोहली का शतक और फिर टीम इंडिया की जीत ने फैन्स को जश्न मनाने के डबल कारण दे दिए थे। वहीं इस जीत के बाद कोहली ने एक बार फिर से दिल जीत लिया और उसका वीडियो खुद इस बार ICC ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

टीम इंडिया के खाते में आई लगातार 8वीं जीत

दूसरी ओर टीम इंडिया इस वनडे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन कर रही है, जहां भारतीय टीम ने कल साउथ अफ्रीका को हराते हुए टूर्नामेंट में लगातार 8वीं जीत अपने नाम की है। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया था। साथ ही टीम इंडिया सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची थी और उसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी जगह बनाई थी।

विराट कोहली को दिल जीतने की आदत है भाई

*कोलकाता में विराट ने जड़ा था साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक।
*मैच के बाद ICC ने शेयर किया विराट कोहली का एक वीडियो।
*वीडियो में ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीर लेते हुए दिखे विराट।
*साथ ही इस दौरान ग्राउंड स्टाफ ने कोहली को जन्मदिन की दी बधाई।

ICC ने ये वीडियो शेयर किया है विराट कोहली का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती

वहीं इस वर्ल्ड कप 2023 के हर मैच के बाद टीम इंडिया से एक Best Fielder चुना जाता है, जिसे मेडल दिया जाता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच के बाद भी Best Fielder का ऐलान किया गया, लेकिन इसस बार ये ऐलान कैमरे के जरिए हुआ। जहां इस बार ये मेडल टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दिया गया और उसके बाद खिलाड़ियों की मस्ती देखने लायक थी। इससे पहले ये मेडल केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर सहित कई खिलाड़ियों को मिला है। दूसरी ओर अब टीम इंडिया को अपना 9वां मुकाबला 12 तारीख को खेलना है, जो नीदरलैंड टीम के खिलाफ होगा। उसके बाद सेमीफाइनल का समर शुरू हो जाएगा वर्ल्ड कप 2023 में।

एक नजर मेडल वाले वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?