CWC 2023: भारत से मिली बड़ी हार के बाद Temba Bavuma ने ब्रॉडकास्टर से मजेदार सवाल किया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: भारत से मिली बड़ी हार के बाद Temba Bavuma ने ब्रॉडकास्टर से मजेदार सवाल किया 

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया

Temba Bavuma (Image Credit- Twitter)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच कल 5 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहािसक ईडन गार्डन मैदान पर हुआ। बता दें कि मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की पावरप्ले में आतिशी पारी और उसके बाद कोहली के शतक के दम पर 327 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा।

तो वहीं जब साउथ अफ्रीका भारत से मिले इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की कमाल की गेंदबाजी के आगे मात्र 83 रनों पर सिमट गई और मैच को 243 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया।

Temba Bavuma ने ब्रॉडकास्टर से मजेदार सवाल किया

दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) ब्रॉडकास्टर से मजेदार सवाल करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि पोस्ट मैच के दौरान प्रजेंटर हर्षा भोगले ने बावुमा से पूछा कि मैच में आपको क्या पहले 10 ओवरों ने आपको सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया?

तो वहीं इस सवाल का जबाव देते हुए तेंबा बावुमा भोगले से पूछते हैं बल्ले से या गेंद से? तो भोगले बोलते हैं गेंद से। इस सवाल का जबाव देते हुए बावुमा कहते हैं- मैच में गेंद के साथ पहले 10 ओवरों में इस टारगेट को हमारे लिए चुनौती बना दिया। पहले 10 ओवरों में उन्होंने 90 रन बनाए। इसके बाद हमने वापसी की और अच्छा प्रदर्शन किया।

सबसे बड़ी चुनौती विकेट लेना था, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की बीच अच्छी साझेदारी हुई। विकेट ने वैसा ही स्वभाव रखा, जैसी हमें उम्मीद थी। हमें पता था कि यह बल्लेबाजी के लिए खराब विकेट है, लेकिन हम मैच में अच्छी तरह से अनुकूल बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे लिए वो हमेशा नंबर 1 रहेंगे’ वनडे में रिकाॅर्ड 49वें शतक के बाद सचिन तेंदुलकर को लेकर बोले Virat Kohli

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?