इधर Glenn Maxwell ने खेली शानदार पारी, उधर उनकी वाइफ का रिएक्शन हो गया सुपर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर Glenn Maxwell ने खेली शानदार पारी, उधर उनकी वाइफ का रिएक्शन हो गया सुपर वायरल

Glenn Maxwell ने खेली थी कल अफगान टीम के खिलाफ 201 रनों की पारी।

Glenn Maxwell And Vini Raman (Image Credit- Instagram)
Glenn Maxwell And Vini Raman (Image Credit- Instagram)

इस वक्त क्रिकेट जगत में Glenn Maxwell के नाम की गूंज है, अफगान टीम के खिलाफ आई दमदार पारी को देख हर कोई इस खिलाड़ी का मुरीद हो गया है। पूरा सोशल मीडिया मैक्सवेल के नाम से भरा हुआ है, दूसरी ओर बल्लेबाज की वाइफ का रिक्शन भी अब सुपर वायरल हो रहा है इंटरनेट की दुनिया में।

मुश्किल में भी डटे रहे Glenn Maxwell

Glenn Maxwell की अफगानिस्तान के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी आसान नहीं थी, बल्लेबाजी के दौरान ये खिलाड़ी मुंबई की गर्मी के चलते क्रैम्प से काफी परेशान हो रहा था। जिसके बाद मैक्सवेल ने सिंगल और डबल ना लेने का फैसला किया और सिर्फ वो चौके-छक्के में डील कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने जीत की कहानी लिखी दी और एक महान पारी खेल डाली।

Glenn Maxwell की वाइफ का रिएक्शन गजब का था

*Glenn Maxwell ने खेली थी कल अफगान टीम के खिलाफ 201 रनों की पारी।
*इस दौरान मैक्सवेल की वाइफ स्टेडियम में देख रही थी इस मुकाबले को।
*बल्लेबाज की वाइफ Vini Raman ने लगाई मैच के बाद एक इंस्टा स्टोरी।
*मैदान की तस्वीर के साथ Vini ने 100 रनों को काटकर लिखा 201 रन।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Glenn Maxwell की वाइफ

मुश्किल से पवेलियन पहुंचा था ये खिलाड़ी

लगातार आ रहे क्रैम्प के कारण मैक्सवेल सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, वहीं एक समय 90 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिर गए थे और मैच पूरी तरह अफगानिस्तान के पाले में चला गया था। लेकिन फिर मैक्सवेल ने चोट की चिंता नहीं की और वो मैदान पर खड़े रहे। बल्लेबाज ने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन बनाए थे। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी वो अपनी चोट से परेशान दिख रहे थे और पवेलियन भी काफी मुश्किल से पहुंचे थे। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में पहुंंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है।

एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?