"विराट खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझते हैं"- युवराज सिंह ने कोहली के साथ पुरानी लड़ाई को लेकर उगला जहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

“विराट खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझते हैं”- युवराज सिंह ने कोहली के साथ पुरानी लड़ाई को लेकर उगला जहर

विराट कोहली इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Cristiano Ronaldo, Yuvraj Singh and Virat Kohli. (Image Source: Instagram/X)
Cristiano Ronaldo, Yuvraj Singh and Virat Kohli. (Image Source: Instagram/X)

2011 वर्ल्ड कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने खुलासा किया कि फुटबॉल को लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनकी बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) बेशक उनसे बेहतर बल्लेबाज हैं, लेकिन फुटबॉल में वह पूर्व भारतीय कप्तान से कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें, टीम इंडिया के बल्लेबाजी सुपरस्टार कोहली फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह अक्सर टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन और यहां तक कि चैरिटी मैचों में भी फुटबॉल खेलते हुए नजर आते हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) FC गोवा के सह-मालिक भी हैं, जो इंडियन सुपर लीग (ISL) में हिस्सा लेता है।

Virat Kohli खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझते हैं: Yuvraj Singh

इस बीच, युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने फेमस यूट्यूबर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फुटबॉल मैचों में अक्सर उनकी कोहली और आशीष नेहरा के साथ लड़ाई होती थी। हालांकि, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि विराट के पास फुटबॉल कौशल है, लेकिन वह खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझते हैं।

यहां पढ़िए: नवंबर 9- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

भारतीय क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों में से एक युवराज ने आगे कहा कि कोहली बेशक क्रिकेट के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, लेकिन वह उनसे बेहतर फुटबॉलर हैं। अब युवराज के इस बयान का वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

युवराज सिंह ने इंटरव्यू में कहा, “फुटबॉल में मेरी और विराट की बहुत बड़ी लड़ी हुई है। मेरी नेहरा के साथ बहुत बड़ी लड़ी हुई है फुटबॉल में, वीरू के साथ, तो वो हो जाता है। उसको (विराट कोहली) लगता है वो बहुत बढ़िया फुटबॉलर है। हां, उसके पास फुटबॉल स्किल है, पर मेरे अंदर उससे ज्यादा है। वो फाडू बल्लेबाज है, लेकिन मैं बेहतर फुटबॉलर हूं। वह खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझता है, लेकिन वह नहीं है। लेकिन अपने क्रिकेट में, विराट क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।”

यहां देखिए युवराज सिंह का वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Playpodcuts (@playpodcuts)

आपको बता दें, विराट कोहली इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 8 पारियों में 543 रन बनाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?