स्टेडियम में अनुष्का भाभी को देख, विराट कोहली ने हजारों लोगों के सामने कर दी बचकानी हरकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टेडियम में अनुष्का भाभी को देख, विराट कोहली ने हजारों लोगों के सामने कर दी बचकानी हरकत

आज नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने लगाया शानदार अर्धशतक।

Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

विराट कोहली का बल्ला वर्ल्ड कप 2023 में जमकर हल्ला मचा रहा है, इंग्लैंड को छोड़ हर टीम के खिलाफ कोहली ने जमकर रन बनाए हैं। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ जारी मैच के दौरान भी इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया, साथ ही इस दौरान विराट मैदान पर एक अलग ही हरकत करते हुए स्पॉट हुए।

विराट कोहली कर चुके हैं मास्टर-ब्लास्टर की बराबरी

वहीं नीदरलैंड से पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में मुकाबला खेला था, जहां इस दौरान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था।  इस पारी के साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर ली थी, वहीं वर्ल्ड कप 2023 में 3 बार विराट अपना शतक बनाने से चूके हैं।

विराट कोहली की ये हरकत देख हंस पड़ी अनुष्का भाभी

*आज नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने लगाया शानदार अर्धशतक।
*वहीं अर्धशतक लगाने के बाद कोहली का जश्न था काफी ज्यादा मजेदार।
*स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा को देख फनी अंदाज में चलते दिखे कोहली।
*लेकिन कुछ ही देर बाद ये बल्लेबाज 51 रन बनाकर हो गया आउट।

अर्धशतक लगाने के बाद विराट कोहली का मजेदार रिएक्शन

Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

टॉप चार बल्लेबाजों ने कर दिया खेल

दूसरी ओर आज नीदरलैंड के खिलाफ आज टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो टीम के हक में गया। साथ ही पहली बार टॉप के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरा किया, जहां रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और अय्यर के बल्ले से 50 रन निकले हैं। वहीं वर्ल्ड कप 2023 का ये आखिरी लीग स्टेज मुकाबला है, इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबलों का आगाज हो जाएगा। पहला सेमीफाइनल 15 तारीख को होगा, जिसमें टीम इंडिया के सामने कीवी चुनौती होगी। तो दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होगी, ये मैच 16 तारीख के दिन होगा। जिसके बाद खिताबी जंग 19 तारीख को होगी, जो अहमदाबाद के मैदान पर खेली जाएगी और इसी मैदान पर वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच खेला गया था।

ये वीडियो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाला है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?