बल्लेबाजी के साथ-साथ मनोरंजन का भी कोहली करते हैं काम, Miya Bhai पर जमकर किया बैंगलोर में डांस - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी के साथ-साथ मनोरंजन का भी कोहली करते हैं काम, Miya Bhai पर जमकर किया बैंगलोर में डांस

नीदरलैंड को यह मैच जीतने के लिए 411 रनों की जरूरत है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए।

नीदरलैंड को यह मैच जीतने के लिए 411 रनों की जरूरत है। हालांकि टीम की शुरुआत लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी अच्छी नहीं रही है और उन्हें पहला झटका लग चुका है। नीदरलैंड की ओर से Wesley Barresi बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर आउट हो गए। Wesley Barresi का विकेट भारत के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने झटका। उनका कैच इस मैच की शतकवीर केएल राहुल ने पकड़ा।

हालांकि, जैसे ही नीदरलैंड का पहला विकेट गिरा भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली खुशी से झूम उठे और उन्हें डांस करते हुए देखा। इसके बाद विराट कोहली ने प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सेलिब्रेशन को भी कॉपी किया जो मोहम्मद सिराज भी करते हैं जब वो विकेट लेते हैं। जब भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम की ओर से गोल करते हैं तब वो ‘Siuuuu’ सेलिब्रेशन करते हैं। ऐसे ही मोहम्मद सिराज करते हैं जब वो क्रिकेट में विकेट लेते हैं और आज यानी 12 नवंबर को विराट कोहली को भी इसी तरह से विकेट को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया।

नीदरलैंड को मैच जीतने के लिए 411 रनों की जरूरत

बता दें, भारत की ओर से सभी बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बना दिया है। भारत की ओर से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा। जहां एक तरफ केएल राहुल ने इस मैच में 64 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने 94 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 128* रनों की विस्फोटक पारी खेली।

विराट कोहली ने इस मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 51 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वो नीदरलैंड के खिलाफ शतक नहीं जड़ पाए। फिलहाल नीदरलैंड के लिए इस मैच को जीतना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि भारत के सभी गेंदबाज भी काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?