साक्षी भाभी ने फैन्स को दिया दिवाली Surprise, धोनी की झलक देख फैन्स का बन गया दिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

साक्षी भाभी ने फैन्स को दिया दिवाली Surprise, धोनी की झलक देख फैन्स का बन गया दिन

दिवाली के खास मौके पर साक्षी ने कुछ तस्वीरें की पोस्ट।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की धूम है, जहां आए दिन माही से जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब ऐसा ही कुछ दिवाली के मौके पर हुआ है, वहीं थाला के फैन्स को उम्मीद नहीं थी कि वो धोनी की झलक दिवाली के दिन देख पाएंगे। लेकिन  साक्षी भाभी ने तो सभी को इस खास मौके पर सरप्राइज दे दिया।

हाल ही में एक फैन्स के साथ आया था धोनी का वीडियो

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां इस वीडियो में धोनी अपने एक फैन के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान माही ने उस फैन की कार के अंदर एक खास जगह पर ऑटोग्राफ दिया था, वहीं फैन से माही काफी सरल अंदाज में बात कर रहे थे और धोनी की ये ही सादगी फैन्स को पसंद आती है।

धोनी ने फैन्स को दिया दिवाली पर Surprise

*दिवाली के खास मौके पर साक्षी ने कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में धोनी अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ आए नजर।
*ऋषभ पंत भी पहुंचे थे धोनी के घर, उन्होंने भी वहां मनाई दिवाली।
*कुछ ही देर में इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई ये तस्वीरें।

साक्षी भाभी ने दिवाली के मौके पर ये खास तस्वीरें की शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

कार में ऑटोग्राफ देते हुए धोनी का ये वीडियो हुआ था वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

पंत की वापसी को लेकर भी खबर आई है इस बार

दूसरी ओर धोनी के साथ तस्वीरों में नजर आए ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जो खुद सौरव गांगुली ने दी है। दादा ने साफ कर दिया कि पंत IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे और वो ही दिल्ली टीम की कप्तानी करेंगे। अभी दिल्ली टीम का एक खास कैम्प लगाया गया है, जिसमें पंत मौजूद हैं लेकिन वो ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं और उनकी ट्रेनिंग जनवरी महीने में शुरू होगी।  वहीं इटंरनेशनल क्रिकेट में वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए वापसी कर सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?