बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर अब्दुल रज्जाक ने दिया विवादित बयान, तमाम Netizens ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाई जमकर फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर अब्दुल रज्जाक ने दिया विवादित बयान, तमाम Netizens ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाई जमकर फटकार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान टीम को लेकर पूछे गए सवाल पर ऐश्वर्या राय का उदाहरण दे रहे हैं।

Abdul Razzaq and Aishwarya Rai (Pic Source-Twitter)
Abdul Razzaq and Aishwarya Rai (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और यही वजह है कि टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बन पाई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी अच्छी कप्तानी करने में नाकाम रहे और यही वजह है कि तमाम लोगों का मानना है कि अब उन्हें इस पद से हट जाना चाहिए।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले तमाम लोगों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान टीम जिनको एशियाई परिस्थिति के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है वहां वो सेमीफाइनल में अपनी जगह आराम से बना लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तमाम पूर्व खिलाड़ी इस चीज को लेकर पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसको सुन तमाम Netizens काफी निराश हो गए और उन्होंने अब्दुल रज्जाक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान टीम को लेकर पूछे गए सवाल पर ऐश्वर्या राय का उदाहरण दे रहे हैं। उनके साथ शाहिद अफरीदी और उमर गुल भी बैठे हुए हैं। इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस पर जमकर ठहाके लगाए।

तमाम Netizens ने अब्दुल रज्जाक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1724065501712707996

बता दें, सिर्फ कप्तानी में ही नहीं बाबर आजम बल्लेबाजी में भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में विफल रहे। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि अब बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तानी के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

पाकिस्तान टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 9 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की थी जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में टीम पांचवें पायदान पर थी। बाबर आजम भी अपने प्रदर्शन से काफी निराश थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?