फैन्स के शोर ने किया कप्तान रोहित शर्मा की बेटी को परेशान, हिटमैन को भी आया गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स के शोर ने किया कप्तान रोहित शर्मा की बेटी को परेशान, हिटमैन को भी आया गुस्सा

टीम इंडिया मुंबई में खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया इस समय विजय रथ पर सवार है, जहां वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने कुल 9 लीग स्टेज मैच खेले थे और इन सभी लीग स्टेज मैच में टीम ने जीत अपने नाम की। वहीं अब सेमीफाइनल मुकाबले की बारी है, जिसके लिए पूरी टीम मुंबई पहुंच गई है। लेकिन इस दौरान हिटमैन की बेटी काफी ज्यादा परेशान नजर आई।

जब कप्तान रोहित शर्मा बने गेंदबाज

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने एक बयान दिया था, इस बयान में कहा था कि वो और विराट टूर्नामेंट में गेंदबाजी कर सकते हैं। जिसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही, नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में हिटमैन गेंदबाजी भी करते हुए नजर आए और उन्होंने 1 विकेट अपने नाम भी किया। तो उसी मैच में विराट ने भी गेंदबाजी की थी और उन्होंने भी 1 विकेट मिला था।

कप्तान रोहित शर्मा से नहीं देखी गई बेटी की परेशानी

*टीम इंडिया मुंबई में खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच।
*इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का एयरपोर्ट से आया एक वीडियो।
*वीडियो में रोहित अपनी बेटी को गोद में लेकर चल रहे हैं।
*इसी दौरान फैन्स के शोर के कारण रोहित की बेटी ने कर लिए कान बंद।

एयरपोर्ट पर कप्तान रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कुछ इस तरह मिला था हिटमैन को विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बल्ले से कैसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन?

वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप 2023 में हल्ला मचा रखा है, हर खिलाड़ी सिर्फ और सिर्फ शतकों में ही डील कर रहा है। इस लिस्ट में  रोहित शर्मा का नाम भी आता है, हिटमैन ने वर्ल्ड कप के 9 लीग स्टेज मैचों में अभी तक कुल 503 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शानदार शतक लगाया है और 3 अर्धशतक ठोके हैं। जिसके बाद फैन्स को सेमीफाइनल में भी उनके बल्ले से दमदार प्रदर्शन की काफी ज्यादा उम्मीद है। साथ ही इस वक्त वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है और वो नंबर वन है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?