आज भी अपने से बड़े लोगों का सम्मान करते हैं धोनी, आपको मिलाते हैं 'संस्कारी' माही से - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज भी अपने से बड़े लोगों का सम्मान करते हैं धोनी, आपको मिलाते हैं ‘संस्कारी’ माही से

उत्तराखंड के Lwali गांव से सामने आया धोनी का एक नया वीडियो।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

आज-कल धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे हैं, कभी माही अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए नजर आ जाते हैं तो कभी टेनिस खेलते हुए दिख जाते हैं। वहीं इन दिनों वो अपने परिवार के साथ घूमने निकले हुए हैं, जिससे जुड़ा एक काफी प्यारा वीडियो सामने आया है और ये वीडियो धोनी की सरलता को दिखा रहा है।

फिटनेस पर भी है धोनी का पूरा फोकस

दूसरी ओर IPL के बाद से धोनी क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं, साथ ही टूर्नामेंट के बाद माही के घुटने का ऑपरेशन भी हुआ था। वहीं अब माही अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं, हाल ही में थाला टेनिस खेलते हुए नजर आए थे और वो पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर फिटनेस ने साथ दिया तो वो IPL 2024 खेलते हुए नजर आएंगे।

धोनी के संस्कार आज भी नहीं बदले

*उत्तराखंड के Lwali गांव से सामने आया धोनी का एक नया वीडियो।
*जहां माही इस वीडियो में एक महिला से कर रहे थे कुछ बात।
*जाते हुए धोनी ने महिला को गले लगाया और फिर पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
*फैन्स को माही की ये सरलता अब आ रही है काफी ज्यादा ही पसंद।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

साक्षी ने फैन्स के साथ शेयर की थी ये वाली तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

इस साल CSK ने जीता था खिताब

IPL 2022 में CSK टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा था, लेकिन इस साल टीम ने खेल को पूरी तरह बदल दिया था। IPL 2023 में CSK टीम ने फाइनल में गुजरात को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था, बारिश के कारण ये मैच काफी लंबा चला था और इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर आया था। वहीं मैच जीतने के बाद जडेजा ने धोनी को गले लगा लिया था और इस दौरान माही काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए थे। अब देखना होगा कि जब माही IPL को अलविदा कहेंगे, तो CSK टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी के पास जाएगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?