मैच के बाद भी Cramps के दर्द से परेशान दिखे विराट कोहली, अनुष्का भाभी की मदद से उतरे सीढ़ियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच के बाद भी Cramps के दर्द से परेशान दिखे विराट कोहली, अनुष्का भाभी की मदद से उतरे सीढ़ियां

कल विराट कोहली ने मुंबई में बनाए थे शानदार 117 रन।

Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को करारी मात देते हुए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली, इस दौरान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी जीत के हीरो रहे। वहीं मुंबई में हुए इस मैच के दौरान गर्मी के कारण कई बल्लेबाजों को Cramps ने काफी परेशान किया, जहां इस लिस्ट में विराट का नाम भी शामिल था।

मोहम्मद शमी ने बदला पूरा खेल

एक तरफ विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाकर अपना काम पूरा कर दिया था, लेकिन जब बारी गेंदबाजी की आई। तो कल टीम इंडिया के गेंदबाज लय में नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन उसके बाद जैसे ही मोहम्मद शमी के हाथ में गेंद आई उन्होंने पूरे मैच को बदल दिया। जहां शमी ने कल मुकाबले में 7 विकेट अपने नाम कर, कीवी टीम का सपना तोड़ दिया।

अनुष्का भाभी ने जब दर्द में विराट कोहली को संभाला

*कल विराट कोहली ने मुंबई में बनाए थे शानदार 117 रन।
*इस दौरान विराट Cramps से परेशान होते हुए आए नजर।
*होटल से घर जाते समय वाइफ अनुष्का की मदद से उतरे सीढ़ियां।
*अनुष्का ने पकड़ा विराट का हाथ और फिर सीढ़ियों से उतारा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

कितने रनों से जीता टीम इंडिया ने ये मैच?

कल वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था, जिसके बाद कप्तान रोहित और गिल ने तेज तरीके से आगाज किया था बल्लेबाजी में। उसके बाद विराट और अय्यर ने शानदार शतक जमाया, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 397 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने भी दमदार आगाज किया था, लेकिन फिर शमी के आते ही पूरा खेल बदल गया और ये तेज गेंदबाज कुल 7 विकेट अपने नाम कर गया। जिसके बाद 327 रनों पर कीवी टीम ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने इस मैच को 70 रनों से जीतते हुए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली।

जीत के बाद का नजारा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?