हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को लेकर सामने आई एक टेंशन बढ़ाने वाली न्यूज, अभी वापसी का अता-पता तक नहीं है

वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उस चोट की वजह से हार्दिक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। मेडिकल रिपोर्ट्स में यह पता चला था कि हार्दिक को लिगामेंट टियर हुआ था और इससे रिकवर होने में उन्हें कुछ वक्त लगेगा।

उसके बाद रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि हार्दिक वर्ल्ड कप के बाद होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज या फिर उसके बाद होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में वापस आ सकते हैं। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा है। अभी जो हार्दिक को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही है उसको पढ़कर आप की भी चिंता बढ़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रहेंगे हार्दिक पांड्या

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टी20 और वनडे टीम से बाहर रह सकते हैं। अब तक उनकी चोट ठीक नहीं हुई है। मेडिकल टीम को उन्हें लेकर फैसला लेना है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही उनके टखने की सर्जरी भी हो सकती है। हार्दिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चीयर करते दिखे थे।

ऐसा कहा जा रहा था कि विश्व कप में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से आराम दिया जाएगा। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें हार्दिक कप्तान करने वाले थे, लेकिन अब इस ऑलराउंडर की चोट गंभीर होने के कारण टीम की योजनाओं में शामिल नहीं हैं।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की अगुआई सूर्यकुमार यादव या ऋतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं। ऋतुराज की अगुआई में भारत ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही इस टीमें एशियन गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले तमाम फैंस को लगा तगड़ा झटका, Dua Lipa….

close whatsapp