CWC 2023: फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए ईशान किशन की मां का दिल जीत लेने वाला जेस्चर हुआ वायरल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - नवम्बर 18, 2023 10:14 पूर्वाह्न

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी चर्चा में हैं। हालांकि, झारखंड के इस युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर को इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं, लेकिन वह अपनी करतबों के कारण जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज हाल ही में एक मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए मैदान में ड्रिंक लेकर गए और वह खुद ही पीने लगे, जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहे। जिसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल की मदद कर सभी का दिल जीत लिया।
Ishan Kishan की मां ने की टीम इंडिया की जीत की कामना
अब 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले वह एक बार फिर सुर्खियों में लौट आए हैं, और इसका कारण उनकी मां सुचित्रा सिंह है। जिन्होंने अपने बेहद हार्दिक जेस्चर से सभी का दिल जीत लिया है।
दरअसल, भारतीय स्टार की मां सुचित्रा सिंह और पिता प्रणव कुमार पांडे ने हाल ही में भारत की सफलता की कामना की, क्योंकि टीम बारह साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। आपको बता दें, ईशान किशन (Ishan Kishan) की मां ने छठ गीत गाकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की जीत की कामना की और इस समय इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखिए वायरल वीडियो:
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की मां ने छठ गीत गाकर की भारत की जीत की कामना।#ChhathPooja #Chhath #Chhathpuja2023 | @ishankishan51 pic.twitter.com/61ynWrP9M5
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) November 17, 2023
यहां देखिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें:
भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।