जब लाखों फैंस ने साथ में गाया राष्ट्रगान, तो और बढ़ गई टीम इंडिया की शान - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब लाखों फैंस ने साथ में गाया राष्ट्रगान, तो और बढ़ गई टीम इंडिया की शान

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IND vs AUS (Pic Source-Twitter)
IND vs AUS (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस महत्वपूर्ण मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

हालांकि मुकाबले के शुरू होने से पहले जब दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राष्ट्रगान के लिए खड़ी थी तब वहां का नजारा देखने लायक था। लाखों की तदाद में भारतीय फैंस एक साथ भारत का राष्ट्रगान ‘Jana Gana Mana’ गा रहे थे। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

Transforming India ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि तमाम फैंस भारतीय राष्ट्रगान गा रहे हैं।

यह रही वीडियो:

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और उन्होंने अपने सभी मैच में जीत दर्ज की। नॉकआउट मुकाबले को मिलकर भारतीय टीम ने फाइनल से पहले 10 मैच खेले थे और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की। वो लीग स्टेज से बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में पहले स्थान पर थे। वो पहली टीम थी जिन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के नॉकआउट में अपनी जगह बनाई थी।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम की शुरुआत इस टूर्नामेंट में इतनी अच्छी नहीं रही थी और उन्हें अपने पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और लगातार 8 मैच अपने नाम किए है। जहां एक तरफ भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से मात दी। दोनों ही टीमें काफी अच्छे फॉर्म में है और देखना यह होगा कि कौनसी टीम इस फाइनल को अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?