World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मोहम्मद शमी ने दिलाई पहली सफलता, वाॅर्नर सस्ते में हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया का दूसरे ओवर में गिरा पहला विकेट
अद्यतन - नवम्बर 19, 2023 6:52 अपराह्न

World Cup 2023, India vs Australia Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा है।
तो वहीं जब ऑस्ट्रेलिया इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसे पहले झटका मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर में दे दिया है। बता दें कि इस ओवर की पहली गेंद पर शमी ने डेविड वाॅर्नर को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया है। वाॅर्नर 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए।
https://twitter.com/mianaliraza69/status/1726226542890774901
तो वहीं आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ट्रेविस हेड 8* और मिचेल मार्श 6* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहली पारी का हाल
आपको मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 240 रन ही बना पाई। भारत के लिए टाॅप ऑर्डर में आज शुभमन गिल (4 रन) और श्रेयस अय्यर (4 रन) ने निराश किया।
हालांकि, विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) के अर्धशतक व रोहित शर्मा की 47 रनों की पारियों की वजह से टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और सभी को विकेट मिले। मिचेल स्टार्क को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो जोश हेजलवुड व पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ग्लेन मैक्सेवल व एडम जंपा को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: कोहली को हाथ लगाने की थी चाहत, अब हवा के साथ लात भी खाएगा ये फैन
ये भी पढ़ें- आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल: एयरफोर्स के ‘सूर्यकिरण’ शो ने जीता तमाम भारतीय फैंस का दिल, आप भी देखें वीडियो