भारतीय टीम के खिलाड़ी 1 हफ्ते में भूले वर्ल्ड कप की हार, आज ऑस्ट्रेलिया पर करेंगे दूसरा वार - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के खिलाड़ी 1 हफ्ते में भूले वर्ल्ड कप की हार, आज ऑस्ट्रेलिया पर करेंगे दूसरा वार

आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा दूसरा टी20 मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम को आज वर्ल्ड कप हारे 1 हफ्ता हो चुका है, 19 तारीख को अहमदाबाद में हुए इस फाइनल मैच में रोहित की सेना ऑस्ट्रेलिया के आगे पस्त हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया के फैन्स काफी ज्यादा निराश हो गए थे और खिलाड़ी भी मैदान पर रोने लगे थे। लेकिन सब इस हार से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और वर्ल्ड कप फाइनल के कुछ दिनों बाद ही ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज का जीत के साथ आगाज किया था, जिसका आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है और SKY की कप्तानी में टीम गजब लय में नजर आ रही है।

युवा खिलाड़ियों से लबरेज है भारतीय टीम

इस समय जो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, वो युवा खिलाड़ियों से लबरेज है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इस टीम इंडिया में जायसवाल, ईशान किशन, रिंकू सिंह, रवि सहित कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जो आगे चल टी20 प्रारूप में टीम इंडिया के लिए अपनी जगह पक्की करेंगे। वहीं इस सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, उसके बाद अगले साल जनवरी में अफगानिस्तान टीम टी20 सीरीज खेलने भारत आएगी और फिर इंग्लैंड टीम भी भारत का एक लंबा दौरा करने आएगी।

भारतीय टीम ने ठाना, ऑस्ट्रेलिया को फिर से है हराना

*आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा दूसरा टी20 मैच।
*दोनों टीमों के बीच Trivandrum में खेला जाएगा दूसरा मैच।
*5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से है आगे।
*दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी दिखे Chill मूड में।

दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तैयारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दूसरे टी20 के लिए कुछ इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया

ऋतुराज गायकवाड़, यश्सवी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान।

ऑस्ट्रेलिया

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस, मार्कस स्टोइनिश, एरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान व विकेटकीपर), सीन ऐबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, एडम जम्पा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?