चाहे कुछ हो जाए यशस्वी जायसवाल को दूसरे टी-20 में भी आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा: अभिषेक नायर - क्रिकट्रैकर हिंदी

चाहे कुछ हो जाए यशस्वी जायसवाल को दूसरे टी-20 में भी आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा: अभिषेक नायर

23 नवंबर को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया और पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Yashasvi Jaiswal and Abhishek Nayar (Pic Source-Twitter)
Yashasvi Jaiswal and Abhishek Nayar (Pic Source-Twitter)

23 नवंबर को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया और पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टी-20 मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में 42 गेंदों में 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि मुकेश कुमार ने चार ओवर में सिर्फ 29 रन दिए। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज यानी 26 नवंबर को खेला जाना है। दूसरे टी-20 से पहले जिओ सिनेमा के विशेषज्ञ अमित मिश्रा और अभिषेक नायर ने भारतीय टीम को लेकर अपना पक्ष रखा।

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर अमित मिश्रा ने कहा कि, ‘पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की और अपने स्ट्रैंथ पर भरोसा रखा। जब भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी तब उनके ऊपर कप्तानी का दबाव देखा जा सकता था लेकिन सूर्यकुमार यादव जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरे वो काफी शांत नजर आए। उन्हें इसी तरीके से आगे भी सीरीज में बल्लेबाजी करनी होगी।’

यशस्वी जायसवाल को लेकर अभिषेक नायर ने रखा अपना पक्ष

दूसरे टी-20 मुकाबले की भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर अमित मिश्रा ने कहा कि, ‘पहले टी-20 मैच में ऐसे कई खिलाड़ी थे जो काफी समय के बाद खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि टीम को दूसरे टी-20 में कोई बदलाव करने की जरूरत है और उन्हें एक और मौका देना चाहिए।’

अभिषेक नायर ने कहा कि, ‘यशस्वी जायसवाल उन खिलाड़ियों में है जो ज्यादा समय सेटल होने के लिए नहीं लेते हैं। मुझे लगता है कि टीम ने उन्हें बिना किसी दबाव के खेलने का रोल दिया हुआ है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए भी वैसा ही खेला है और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी। अगर कोई खिलाड़ी आक्रामक तरीके से खेल रहा है तो उन्हें वैसा ही खेलने दे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?