MI टीम से हिटमैन को हटाने की नहीं है किसी में हिम्मत, हार्दिक पांड्या का सपना रह गया अधूरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI टीम से हिटमैन को हटाने की नहीं है किसी में हिम्मत, हार्दिक पांड्या का सपना रह गया अधूरा

IPL 2024 से जुड़ी सबसे बड़ी खबर आई सामने।

Hardik And Rohit Sharma (Image Credit- IPL\BCCI)
Hardik And Rohit Sharma (Image Credit- IPL\BCCI)

काफी दिनों से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खबरों में बने हुए थे, जिसका कारण था IPL में उनकी टीम की अदला-बदली। वहीं अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है, जिसके बाद  Mumbai Indians टीम के मालिक और फैन्स को मायूसी हाथ लगी है। तो दूसरी ओर Gujarat Titans के फैन्स में फिर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Gujarat Titans के साथ शानदार रहा हार्दिक पांड्या का सफर

IPL में Gujarat Titans टीम ने साल 2022 में अपना डेब्यू किया था, जहां इस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या बने थे। अपने डेब्यू सीजन में ही इस टीम ने फाइनल में राजस्थान को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया था, उसके बाद इस साल भी गुजरात टीम ने फाइनल खेला था। लेकिन IPL 2023 के फाइनल में हार्दिक की टीम के सामने CSK थी और आखिरी गेंद तक गए इस खिताबी जंग में CSK ने ट्रॉफी जीती थी।

हार्दिक पांड्या ने MI फैन्स का तोड़ दिया दिल

*IPL 2024 से जुड़ी सबसे बड़ी खबर आई सामने।
*हार्दिक पांड्या बने रहेंगे Gujarat Titans टीम के कप्तान।
*Mumbai Indians टीम में फिर से नहीं जा रहे हैं हार्दिक ।
*साथ ही रोहित शर्मा बने रहेंगे मुंबई टीम के कप्तान।

हार्दिक पांड्या IPL 2024 में दिखेंगे GT के साथ ही

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

बीच वर्ल्ड कप से बाहर हुआ थे खिलाड़ी

जी हां, टीम इंडिया ने इस साल दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला था, लेकिन फाइनल टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में कुछ मैच खेलकर ही हार्दिक पांड्या बाहर हो गए थे, इस ऑलराउंडर को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी टखने में और उसके बाद वो वापसी नहीं कर पाए। वहीं हार्दिक का साउथ अफ्रीका दौरे पर भी जाना काफी मुश्किल लग रहा है। दूसरी ओर वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी ये खिलाड़ी टीम को सपोर्ट कर रहा था और टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम भी पहुंचा था सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?