वर्ल्ड कप की हार से अभी भी दुखी हैं Shubman Gill, एयरपोर्ट पर दिखे काफी ज्यादा ही उदास - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप की हार से अभी भी दुखी हैं Shubman Gill, एयरपोर्ट पर दिखे काफी ज्यादा ही उदास

सोशल मीडिया पर सामने आया बल्लेबाज Shubman Gill का वीडियो।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जैसे ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल हारी थी, वैसे ही Shubman Gill, सिराज, कप्तान रोहित सहित सभी खिलाड़ी मैदान पर ही इमोशनल हो गए थे। भले ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया हो, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों के दिमाग से वर्ल्ड कप की हार नहीं निकल रही है और इसका ताजा उदाहरण हैं शुभमन गिल का उदास चेहरा।

कैसा रहा Shubman Gill का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन?

डेंगू बुखार के कारण Shubman Gill वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन फिर इस खिलाड़ी ने टीम में दमदार वापसी की थी। जहां इस टूर्नामेंट में गिल ने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेला था, जिसके बाद युवा बल्लेबाज ने 9 मैचों में कुल 354 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे। तो विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

Shubman Gill के दिमाग से नहीं निकल रहा है वर्ल्ड कप फाइनल

*सोशल मीडिया पर सामने आया बल्लेबाज Shubman Gill का वीडियो।
*जहां एयरपोर्ट पर नजर आया टीम इंडिया का ये युवा बल्लेबाज।
*वीडियो में काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे थे शुभमन गिल।
*शायद वर्ल्ड कप फाइनल की हार के सदमे से बाहर नहीं निकले हैं गिल।

ये वीडियो सामने आया है Shubman Gill का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वर्ल्ड कप हारने के बाद युवा बल्लेबाज का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

आज है टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला

वहीं इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, 5 मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीता था। जिसके बाद आज सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला Trivandrum में होगा। वहीं इस सीरीज के बाद भी भारतीय टीम को लगातार क्रिकेट खेला है, पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, फिर साल 2024 के शुरूआत में अफगा टीम भारत आएगी और साथ ही इंग्लैंड टीम भी लंबा दौरा करने भारत आएगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?