IND vs AUS: टी-20 सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच का बड़ा बयान आया सामने
भारत ने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था।
अद्यतन - Nov 27, 2023 12:54 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच कल 26 नवंबर को दोनों टीमों के बीच तिरुवनंतपुरम में खेला गया।
बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 236 रनों का बड़ा टारगेट ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा। तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम किसी तरह 191 रनों तक ही पहुंच पाई।
साथ ही इस हार के बाद मेहमान टीम टी-20 सीरीज में मेजबान टीम से 2-0 से पिछड़ चुकी है। तो वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टैंड इन हेड कोच आंद्रे बोरोवेक (Andre Borovec) का बड़ा बयान सामने आया है।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने दिया बड़ा बयान
दूसरे टी-20 मैच में भारत के खिलाफ हार के बाद Andre Borovec ने कहा- मैच में बात सिर्फ इतनी थी कि हमारी आधी पारी तक 4-5 विकेट ही बचे थे। हम हमेशा अगर, ऐसा, शायद जैसे लगता है। लेकिन हम वाकई खेल में पीछे रह गए थे। आखिरी 10 ओवरों में हमारे लिए सांस लेने का भी समय नहीं था, जो भारत के पास था।
हमारा खेल में इरादा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और आप अपनी पारी के दौरान इसमें कहीं भी गलती नहीं कर सकते हैं। लेकिन आप गलतियां कर रहे हैं और अगर आप से गलतियां हो रही हैं, तो आप अच्छे इरादे और अच्छे निर्णय से अपनी योजनाओं को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं।
हमें इसे स्वीकारने में काफी खुशी होगी कि योजना को अमल में लाने के बाद भी हम हार गए। टी-20 क्रिकेट में पहले दो गेंद काफी अहम होती हैं। अगर इन दो गेंदों पर आपने बाउंड्री दे दी तो वापसी करना बहुत मुश्किल होता है।
ये भी पढ़ें- ‘पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता’ World Cup 2019 में MS Dhoni के रन-आउट को लेकर Martin Guptill