National T20 Cup में अजीब तरह से हिट विकेट आउट हुए Mirza Tahir Baig, वायरल हुई वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

National T20 Cup में अजीब तरह से हिट विकेट आउट हुए Mirza Tahir Baig, वायरल हुई वीडियो

एबटाबाद बनाम सियालकोट मैच के दौरान ही है ये घटना 

National T20 Cup (Image Credit- Twitter X)
National T20 Cup (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट नेशनल टी20 कप (National T20 Cup) में 2 दिसंबर को हुए एक मैच में बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली है। बता दें कि एबटाबाद बनाम सियालकोट के बीच हुए मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी मिर्जा ताहिर बैग अजीब तरह से हिट विकेट आउट हो गए हैं।

मैच में सियालकोट के खिलाड़ी बैग, यासिर शाह द्वारा फेंके गए 12वें ओवर में एक गेंद पर पुल शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन इस दौरान उनका सारा वजन पिछले पैर पर चला जाता है। तो वहीं इसके बाद उन्हें पैर में तेज क्रैंप आते हैं, और क्रीज पर गिरते हुए वह स्टंम्प से भिड़ जाते हैं। स्टंम्स से टक्कर होने के बाद मिर्जा ताहिर बैग दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो जाते हैं।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

दूसरी ओर, सुपर 8 एबटाबाद बनाम सियालकोट मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एबटाबाद ने सियालकोट को 5 विकेट से हरा दिया था।

सियालकोट ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 119 रन बनाए। टीम की ओर से मिर्जा ताहिर बैग ही 38 रनों की बड़ी पारी खेल पाए।

तो वहीं इसके बाद सियालकोट से मिले 120 रनों के आसान लक्ष्य को एबटाबाद ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। एबटाबाद के लिए ओपनर सज्जाद अली ने 50 रनों की मैच शानदार पारी खेली, तो कामरान गुलाम ने 26 रनों का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें- Mitchell Johnson ने चीफ सेलेक्टर के रूप में जॉर्ज बैली की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?