IND vs AUS 5th T-20: जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं तेज गेंदबाज Deepak Chahar
ऑस्ट्रेलिया द्वारा मैच में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया गया है।
अद्यतन - Dec 3, 2023 10:41 pm

IND vs AUS 5th T-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का 5वां मैच आज 3 दिसंबर, रविवार को बैंगलोर में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दूसरी ओर, इस मैच में पिछले मैच में भारत की ओर से खेलने वाले दीपक चाहर नहीं खेल रहे हैं। तो ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि क्या दीपक आखिरी क्यों इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।
इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं चाहर
बता दें कि मैच में दीपक चाहर के ना खेलने पर स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- दीपक चाहर मेडीकल इमरजेंसी के कारण घर लौट गए हैं, जिस वजह से वह इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। मुकाबले में दीपक को अर्शदीप सिंह रिप्लेस करेंगे।
5वें टी-20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
5वें टी-20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।
ये भी पढ़ें- Mitchell Johnson ने चीफ सेलेक्टर के रूप में जॉर्ज बैली की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल