AUS vs PAK 2023-24: अभ्यास मैच के दौरान स्कोरकार्ड में नस्लवादी शब्द के इस्तेमाल पर CA ने सफाई देते हुए माफी मांगी
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।
अद्यतन - दिसम्बर 7, 2023 4:18 अपराह्न

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री XI के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जा रहे चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान एक नस्लवादी घटना सामने आई, जिसके कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) को शर्मिन्दा होकर माफी मांगनी पड़ी।
मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री XI के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान स्कोरकार्ड पर नस्लीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके वायरल होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने माफीनामा जारी किया है।
Cricket Australia ने जारी किया माफीनामा
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री XI बनाम पाकिस्तान चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन, टिकर पर PAK की जगह ‘P**I’ दिखाया गया और इसने तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सभी के निशाने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) आ गया।
यह ‘P**I’ एक अपमानजनक शब्द है, जिसका इस्तेमाल दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के लिए किया जाता है। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डैनी सईद ने भी इस चीज को देखा था और इसके तुरंत बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को इसे बदलना पड़ा था, और इसके लिए CA ने माफी भी मांगी है।
‘मने इसे मैन्युअल रूप से ठीक कर लिया है’- CA
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डैनी सईद के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘ग्राफ़िक एक डेटा प्रदाता का स्वचालित फ़ीड था, जिसका उपयोग इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए नहीं किया गया था। यह बेहद खेदजनक और निराशाजनक था, और यह गलती सामने आते ही हमने इसे मैन्युअल रूप से ठीक कर लिया है।’
A clarifier on this from CA: “The graphic was an automatic feed from a data provider which had not been used previously for a Pakistan game. This was obviously regrettable, and the error we corrected manually as soon as it came to light.” https://t.co/7FttR2iZTR
— Daany Saeed (@daanysaeed) December 6, 2023
अगर इस वार्म-अप मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान टीम की ओर से शान मसूद ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बाबर आजम और सरफराज अहमद ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा।