कोहली का नया वीडियो हुआ वायरल, युवा खिलाड़ियों के लिए रखते हैं 'विराट' दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली का नया वीडियो हुआ वायरल, युवा खिलाड़ियों के लिए रखते हैं ‘विराट’ दिल

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया है सामने।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के क्रिकेट फैन्स के बीच विराट कोहली का क्रेज अलग लेवल पर है, मैदान से लेकर सोशल मीडिया हर जगह इस बल्लेबाज को लेकर लगाव देखने को मिल जाता है। फिलहाल विराट क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी इंस्टा पर उनके नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो आपका दिल जीत लेगा।

कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं विराट कोहली को लेकर

जी हां, इन दिनों मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट कोहली को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इन रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल यानी की 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोहली BCCI की पहली पसंद नहीं हैं और बोर्ड नंबर 3 पर ईशान किशन को मौका देना चाहता है। दूसरी ओर विराट को टी20 इंटरनेशनल खेले 1 साल हो गया है और रोहित को लेकर भी ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिन्होंने शायद बोर्ड से इसे लेकर बात भी की है।

खिलाड़ी हो तो विराट कोहली जैसा हो

*सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया है सामने।
*वनडे वर्ल्ड कप के दौरान का है ये नया वायरल हुआ वीडियो।
*इस वीडियो में युवा खिलाड़ी से बात करते दिख रहे हैं कोहली।
*विराट इस युवा खिलाड़ी की बात किसी दोस्त की तरह सुन रहे हैं।

ये वीडियो वायरल हो रहा है विराट कोहली का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @nakul___17

विदेश से ये तस्वीर सामने आई थी बल्लेबाज की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल

दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन धमाकेदार रहा था, जहां टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का भी बल्ला जमकर चला था, साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। लेकिन फाइनल में मिली हार ने इस खिलाड़ी का दिल तोड़ दिया था और मैच के बाद विराट मैदान पर ही इमोशनल हो गए थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?