कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी है अलग ही जलवा, फैन ने SKY के लिए क्या कलाकारी की है
सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2023 6:21 अपराह्न

कभी-कभी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने का फायद दूसरे खिलाड़ी को मिल जाता है, ऐसा ही कुछ इन दिनों सूर्यकुमार यादव के साथ हो रहा है। टी20 में बल्लेबाजी के किंग इसी प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं इस खिलाड़ी का भी अच्छा क्रेज हैं फैन्स के बीच और उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी पसंद आने वाला है।
सूर्यकुमार यादव ने की पहली सीरीज में सफल कप्तानी
वहीं हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में टी20 प्रारूप की कप्तानी फिलहाल बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। SKY ने अपनी कप्तानी डेब्यू में ही सफलता हासिल कर ली थी, जहां वर्ल्ड कप के तुरंत बाद सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। वहीं अब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल से डरबन में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी।
फैन की कलाकारी देख सूर्यकुमार यादव भी रह गए हैरान
*सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल।
*इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव के फैन ने किया दिल जीतने वाला काम।
*इस फैन ने SKY और उनकी वाइफ का Pencil Sketch बनाया है।
*जिसे सूर्यकुमार और उनकी वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था।
सूर्यकुमार यादव के लिए फैन ने किया ये खास काम
अफ्रीका जाने से पहले SKY का सोशल मीडिया पोस्ट
वनडे में दमदार नहीं रहा इस खिलाड़ी का प्रदर्शन
भले ही सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में बेस्ट बल्लेबाज हैं और उनके नाम इस प्रारूप में 3 बड़े शतक भी हैं, लेकिन वनडे में ये बल्लेबाज उस तरह का खेल नहीं दिखा पाया है। जहां SKY ने वनडे वर्ल्ड कप में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, जिसे देखते हुए सेलेक्टर्स ने बड़ा फैसला लिया है और अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए सूर्य का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ है।