अपनी इस मुस्कान के साथ, किसे चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी इस मुस्कान के साथ, किसे चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?

सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं हार्दिक पांड्या।

Rohit, Hardik And Bumrah (Image Credit- Instagram)
Rohit, Hardik And Bumrah (Image Credit- Instagram)

हाल के दिन में हार्दिक पांड्या लगातार खबरों में बने हुए थे, जिसके कई अलग-अलग कारण थे। वहीं अब सभी की नजर इस खिलाड़ी की वापसी पर होने वाली है, दरअसल इस साल वर्ल्ड कप के दौरान कुछ ही मैच खेलकर ये खिलाड़ी चोटिल हो गया था। ऐसे अब सब को हार्दिक की वापसी का इंतजार है, तो दूसरी ओर ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहा है।

अब मुंबई की टीम से खेलेंगे हार्दिक पांड्या

वहीं हार्दिक पांड्या के लगातार खबरों में बने रहने का एक कारण था, उनका IPL में गुजरात टीम से मुंबई टीम में जाना। गुजरात टीम को लगातार 2 बार फाइनल में पहुंचाने और 1 बार खिताब जीताने वाले हार्दिक, 2024 से आपको फिर से मुंबई टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले ऑलराउंडर के करियर का आगाज मुंबई टीम से ही हुआ था और फिर उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री ली थी।

हार्दिक पांड्या की ये मुस्कान कई लोगों को पसंद ना आए

*इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं हार्दिक पांड्या।
*इसी बीच उन्होंने अपनी एक नई तस्वीर की है इंस्टा पर पोस्ट।
*इस तस्वीर में खिलाड़ी के चेहरे पर है एक अलग तरह की मुस्कान।
*चोट के कारण हार्दिक को क्रिकेट खेले 2 महीने हो चुके हैं कुल।

एक नजर हार्दिक पांड्या के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर

वापसी की पूरी तैयारी करने में लगा है ये खिलाड़ी

दूसरी ओर अब इस खिलाड़ी को लेकर कुछ पक्की खबर निकलकर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जनवरी महीने में अफगान टीम के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के जरिए हार्दिक टीम इंडिया में इंडिया में वापसी करने वाले हैं। इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जो अक्टूबर महीने में खेला गया था। उसके बाद से पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और क्रिकेट मैदान से दूर हैं।

बेटे के साथ क्यूट वीडियो किया था शेयर

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?