सूर्यकुमार यादव का शतक देख, वाइफ Devisha Shetty खो बैठी अपना कंट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव का शतक देख, वाइफ Devisha Shetty खो बैठी अपना कंट्रोल

कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे 100 रन।

SuryaKumar Yadav And Devisha Shetty (Image Credit- Instagram)
SuryaKumar Yadav And Devisha Shetty (Image Credit- Instagram)

कल टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में हरा दिया, वहीं इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा रोल रहा। जिन्होंने शानदार शतक अपने नाम करते हुए, टीम की जीत में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाई। वहीं SKY का शतक देख उनकी वाइफ का दिल भी गार्डन-गार्डन हो गया।

सूर्यकुमार यादव के खाते में अब कितने टी20I शतक हैं?

टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव की असली पहचान टी20 क्रिकेट से हुई है, वहीं वनडे में ये खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करने में विफल रहा है। दूसरी ओर अब तक सूर्यकुमार यादव के खाते में 4 टी20 इंटरनेशनल शतक आ गए हैं, इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में कप्तान रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के नाम 4-4 शतक थे।

जैसे ही सूर्यकुमार यादव का लगा शतक, वाइफ ने की स्पेशल इंस्टा स्टोरी पोस्ट

*कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे 100 रन।
*वहीं SKY का शतक लगते ही, उनकी वाइफ ने शेयर की एक इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी पर SKY के जश्न का था वीडियो, साथ ही था नजर ना लगने वाला इमोजी।
*अपने करियर में सफल होना का श्रेय कई बार सूर्यकुमार ने वाइफ को दिया है।

सूर्यकुमार यादव की वाइफ की इंस्टा स्टोरी

एक नजर SKY के सोशल मीडिया पर पोस्ट पर भी

कुलदीप यादव के लिए खास रहा उनका जन्मदिन

दूसरी ओर कल टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जहां इस स्पिनर ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं कुलदीप ने ये कारनामा अपने जन्मदिन के दिन किया, ऐसे में उनके 5 विकेट सबसे ज्यादा खास बन गए। दूसरी अब टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब वनडे  सीरीज होगी, जहां दोनों टीमों के बीच कुल 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 17 तारीख को, दूसरा मैच 19 और तीसरा मैच 21 तारीख को खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, आखिरी में होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में आपको रोहित शर्मा की वापसी होते हुए नजर आएगी बतौर कप्तान।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?