घर से झूठ बोलकर निकले थे जसप्रीत बुमराह, वाइफ ने पोस्ट पर कमेंट कर खोली पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

घर से झूठ बोलकर निकले थे जसप्रीत बुमराह, वाइफ ने पोस्ट पर कमेंट कर खोली पोल

जसप्रीत बुमराह ने कुछ तस्वीरों को किया था फैन्स के साथ में शेयर।

Jasprit Bumrah And Sanjana Ganesan (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah And Sanjana Ganesan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों की छोटे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी होने जा रही है, जसप्रीत बुमराह का नाम भी उस लिस्ट में शामिल है। तो दूसरी ओर बुमराह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसपर उनकी वाइफ ने कमेंट कर एक बड़े राज का खुलासा कर दिया। वहीं अब वो पोस्ट फैन्स के बीच खासा वायरल हो गया है।

जसप्रीत बुमराह की कौनसी सीरीज से हो रही है वापसी?

टीम इंडिया इस वक्त अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है। जिसके बाद वनडे सीरीज होगी और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसी टेस्ट सीरीज के जरिए जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए बुमराह अफ्रीका पहुंच भी गए हैं। साथ ही इस टेस्ट सीरीज के जरिए विराट और रोहित भी मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

सब के सामने आ गया जसप्रीत बुमराह का झूठ

*जसप्रीत बुमराह ने कुछ तस्वीरों को किया था फैन्स के साथ में शेयर।
*पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- आज के दिन मैंने Fun किया।
*इस पर उनकी वाइफ Sanjana ने कमेंट किया- Fun? तुम तो काम पर गए थे।
*वहीं इस कमेंट का बुमराह ने भी अपने अंदाज में दिया जवाब।

जसप्रीत बुमराह के इस पोस्ट पर किया है उनकी वाइफ ने कमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

एशिया कप के दौरान पिता बने थे बुमराह

इस साल टीम इंडिया ने एशिया कप अपने नाम किया था, इस दौरान जसप्रीत बुमराह की वाइफ Sanjana Ganesan ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद बुमराह एशिया कप से ब्रेक लेकर अपनी वाइफ के पास गए थे, वहीं इस कपल ने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। साथ ही बुमराह ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है, ऐसे में वो जब कुछ तस्वीर पोस्ट करते हैं बेटे के साथ तो काफी अलग तरीके से करते हैं।

बेटे के साथ कपल की क्यूट तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?