Team India को लगा बड़ा झटका, 2 प्रमुख गेंदबाज वनडे और टेस्ट सीरीज से हटे पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

Team India को लगा बड़ा झटका, 2 प्रमुख गेंदबाज वनडे और टेस्ट सीरीज से हटे पीछे

अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज से पहले लगा टीम इंडिया को झटका।

Shami And Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Shami And Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

इस समय Team India साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं इन दो अहम सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है, जिसकी अपडेट खुद BCCI ने सोशल मीडिया पर दे दिया है। वहीं इस झटके की आशंका पहले से लगाई जा रही थी और फैन्स ने भी पहले ही अंदाजा लगा लिया था।

टी20 सीरीज किसने की अपने नाम?

वहीं Team India और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 3 टी20 मैचों की सीरीज थी, जिसका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। तो दूसरा मैच अफ्रीका टीम ने अपने नाम किया था, वहीं तीसरा और आखिरी मैच टीम इंडिया ने जीता था। जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी, साथ ही आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने शतक भी लगाया था।

Team India के खिलाड़ियों को किसकी नजर लग गई?

*अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज से पहले लगा Team India को झटका।
*मेडिकल इमरजेंसी के चलते वनडे सीरीज से दीपक चाहर ने नाम लिया वापस।
*साथ ही टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी नहीं पास कर पाए फिटनेस टेस्ट।
*टेस्ट सीरीज से शमी हुए बाहर, वनडे में दीपक की जगह आकाश दीप को मिली जगह।

BCCI ने कुछ प्रकार दी ये बड़ी अपडेट

अब वनडे सीरीज की है बारी

दूसरी ओर अब टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। पहला मैच कल यानी की 17 तारीख को खेला जाएगा, दूसरा मैच 19 तारीख को होगा और आखिरी मैच वनडे 21 तारीख को खेलेंगी दोनों टीमें। जिसके बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, इसी टेस्ट सीरीज से विराट और रोहित की टीम इंडिया में वापसी हो रही है। साथ ही विराट और रोहित भी साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं और जल्द ही लाल गेंद के खिलाफ अभ्यास शुरू कर देंगे।

वनडे सीरीज की तैयारी करते हुए Team India के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?