अफ्रीका टीम की हवा निकालने वाले अर्शदीप-आवेश ने, अपनी गेंदबाजी को लेकर खोले कई राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफ्रीका टीम की हवा निकालने वाले अर्शदीप-आवेश ने, अपनी गेंदबाजी को लेकर खोले कई राज

मैं लगातार 7-8 ओवर डालने का अभ्यास कर रहा था- आवेश खान।

Avesh Khan And Arshdeep Singh (Image Credit-Instagram)
Avesh Khan And Arshdeep Singh (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है, जहां इस जीत में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की रफ्तार के आगे मेजबान टीम ने घुटने टेक दिए थे। साथ ही अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी क्लब क्रिकेट जैसी नजर आई इन दोनों गेंदबाजों के सामने, वहीं अब दोनों का एक वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अर्शदीप और आवेश का कैसा रहा था प्रदर्शन?

कल के मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला लिया, जो उनके ही खिलाफ चला गया है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे पहले 5 विकेट अपने नाम किए, उसके बाद आवेश खान ने 4 विकेट झटके और 1 विकेट कुलदीप यादव को मिला। एक समय दोनों गेंदबाज हैट्रिक पर भी थे, लेकिन दोनों ही हैट्रिक से चूक गए।

आवेश खान और अर्शदीप सिंह के बीच हुई मजेदार बातचीत

*मैं लगातार 7-8 ओवर डालने का अभ्यास कर रहा था- आवेश खान।
*आवेश ने कहा की जब भी मैच खेलता हूं, तो 100 प्रतिशत देनी की सोचता हूं।
*मैंने 5 विकेट लेने के लिए पहले ही सोच लिया था, अब एंजॉय कर रहा हूं- अर्शदीप।
*साथ ही अर्शदीप बोले की- मैं अब टीम में आने के बाद अच्छी चीजें सोच रहा हूं।

ये वीडियो पोस्ट हुआ है अर्शदीप सिंह और आवेश खान का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

युवा बल्लेबाज को हमेशा याद रखेगा अपना डेब्यू

दूसरी ओर कल अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से युवा बल्लेबाज Sai Sudharsan ने अपना डेब्यू किया था, साथ ही इस बल्लेबाज के लिए डेब्यू बेहद खास बन गया। जहां अपने डेब्यू मैच में ही Sai Sudharsan ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगा दिया, जिसके बाद उनका नाम एक खास लिस्ट में जुड़ गया है। वहीं अब वनडे सीरीज के 2 मैच बाकी हैं, दूसरा मैच कल यानी की 19 तारीख को खेला जाएगा। तो सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 21 तारीख को होगा, जिसके बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो जाएगा 26 तारीख से।

एक नजर इस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?