SA vs IND 2023-24: जोहान्सबर्ग में ऋतुराज गायकवाड़ की हुई गजब बेइज्जती, बस ड्राइवर भी नहीं पहचान पाया इस क्रिकेटर को - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: जोहान्सबर्ग में ऋतुराज गायकवाड़ की हुई गजब बेइज्जती, बस ड्राइवर भी नहीं पहचान पाया इस क्रिकेटर को

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

Ruturaj Gaikwad. (Image Source: X)
Ruturaj Gaikwad. (Image Source: X)

India’s tour of South Africa 2022-23, SA vs IND: भारत के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को हाल ही में एक अजीब या यूं कहे मजेदार मोमेंट का सामना करना पड़ा। दरअसल, जब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) टीम बस में चढ़ने ही वाले थे कि बस ड्राइवर ने बस के दरवाजे बंद कर दिए, जिसे देख भारतीय बल्लेबाज ताज्जुब में रह गए।

यह घटना तब हुई जब टीम इंडिया 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला ODI मैच जीतने के बाद जोहान्सबर्ग स्टेडियम से बाहर निकल रही थी। आपको बता दें, महाराष्ट्र के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इस मैच में 10 गेंदों में केवल पांच रन बनाए और चौथे ओवर में वियान मुल्डर की गेंद पर LBW हो गए, जो उनकी पांच ODI पारियों में उनका तीसरा सिंगल डिजिट स्कोर था।

क्या Ruturaj Gaikwad हुए बस ड्राइवर के गुस्से का शिकार

अगर इस मजेदार घटना की बात करें तो, जब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) बस के पास पहुंचे तो वह अपने फोन में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही वह चढ़ने वाले थे, दरवाजा बंद हो गया, जिससे वह हैरान रह गए। जैसे ही गायकवाड़ चढ़ने के लिए चलने के लिए तैयार टीम बस के पास पहुंचे, तो ड्राइवर का ध्यान फिसल गया और उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के मुंह पर दरवाज़ा बंद कर दिया, जिससे बल्लेबाज कुछ पलों के लिए चकित रह गए।

यहां पढ़िए: तिलक वर्मा से साउथ अफ्रीका में रन तो बन नहीं रहे, अपने दोस्त के घर ही चले गए Time Pass करने

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बस ड्राइवर दरवाजा बंद करने के बाद अपने हाथ से इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कुछ भ्रमित भाव के साथ बस में दाखिल होने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

यहां देखिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?