टी20 World Cup 2024: ICC भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए है गंभीर, तमाम क्रिकेट फैंस को दे सकता है बड़ा तोहफा
भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला मैच, उपमहाद्वीप में टीवी के समय के हिसाब से दिन में खेला जा सकता है।
अद्यतन - Dec 21, 2023 2:34 pm

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भले ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी को भारतीय टीम अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी और इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीतना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला मैच, उपमहाद्वीप में टीवी के समय के हिसाब से दिन में खेला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम अपने सभी लीग मैच USA में खेलेगी लेकिन नॉकआउट मुकाबलों के लिए उन्हें वेस्टइंडीज जाना होगा।
अगर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला USA में शाम के समय खेला जाता है तो उपमहाद्वीप में यह ब्रॉडकास्ट सुबह के समय होगा और इसकी वजह से तमाम फैंस जो उपमहाद्वीप में है उन्हें जल्द सुबह उठाना पड़ेगा। इस इस मुकाबले की Viewership भी कम हो जाएगी। अगर यह मुकाबला USA में दिन में खेला जाता है तो उपमहाद्वीप में इस मैच का ब्रॉडकास्ट शाम के समय होगा। उस समय तमाम दर्शक आसानी से इस मैच को देख सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते तक टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल रिलीज कर दिया जाएगा
Revsportz के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स और आईसीसी क्रिकेट को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल अगले हफ्ते रिलीज हो जाएगा। भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में आयरलैंड को भी शामिल किया जा सकता है।
USA में भी भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल देखना यह है कि भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में किन-किन टीमों को शामिल किया जा सकता है?