“मेरे लिए रोहित शर्मा टी-20 में एक सवालिया प्रश्न है”- मांजरेकर का ये बयान सुनकर हिटमैन के फैन हो जाएंगे गुस्सा
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब किया है अपने नाम।
अद्यतन - दिसम्बर 21, 2023 3:48 अपराह्न

मुंबई इंडियंस ने आगामी 2024 IPL सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है। दरअसल आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑल कैश डील के जरिए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। उसके ठीक कुछ ही दिनों बाद उनको आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया गया।
मुंबई के पांच बार के ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा और हाल के आईपीएल सीज़न में उनके टी-20 फॉर्म को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। दिग्गज खिलाड़ी को अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। रोहित की ठोस बल्लेबाजी साख के बावजूद, टी20 में उनका योगदान कम रहा है, जिससे सबसे छोटे प्रारूप में उनके अप्रोच को लेकर चर्चाएं हो रही है।
रोहित शर्मा को लेकर संजय मांजरेकर ने दिया हैरान करने वाला बयान
इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने चिंता व्यक्त करते हुए सूर्यकुमार यादव को 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस लाइनअप में एकमात्र विश्वसनीय बल्लेबाज बताया। हॉटस्टार से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि, ईशान किशन, एमआई द्वारा मोटी रकम चुकाने से पहले कुछ सीजन से… वह उसी तरह की फॉर्म में हैं।
टिम डेविड अभी भी कीरोन पोलार्ड की जगह भरने की कोशिश कर रहे हैं। फॉर्म के मामले में, एक खिलाड़ी जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं, जिस खिलाड़ी से आप अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं, वह सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में संपन्न आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टी20 क्रिकेट में रोहित की जगह की जगह सवालों के घेरे में है।
मांजरेकर ने आगे कहा कि, “रोहित शर्मा, मेरे लिए, एक बल्लेबाज के रूप में, टी-20 क्रिकेट में एक प्रश्नचिह्न हैं। जिस तरह से उन्होंने पचास ओवर के वर्ल्ड कप में खेला, उससे उम्मीद जगी है। लेकिन यह पूरी तरह से अलग प्रारूप है, जब आप जानते हैं कि आपके पास पचास ओवर हैं। वे उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। गेंदबाज 50 ओवरों में भी अलग तरह से गेंदबाजी करते हैं।”
यह भी पढ़ें: INDW vs AUSW टेस्ट में दीप्ति शर्मा ने एलिसा हीली को बनाया अपना शिकार