Electra Stumps के इस्तेमाल से BBL और भी ज्यादा हुआ चकाचौंध
नए स्टम्प के इस्तेमाल से लाइव बाउंड्री, नो बाॅल और अन्य जानकारी फैंस को मिल पाएगी।
अद्यतन - दिसम्बर 22, 2023 6:04 अपराह्न

जारी बिग बैश लीग 2023-23 में तकनीक एक बेहद ही अद्भुत नजारा देखने को मिला है। बता दें कि क्रिकेट में इस तरह के नए बदलाव के क्रिकेट का वर्ल्ड में परिदृश्य बदलता हुए नजर आ रहा है। गौरतलब है बीबीएल में फाॅक्स द्वारा पेश किए गए नए प्रकार के एलेक्ट्रा स्टंप (Electra Stumps) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्टंप की पारंपरिक भूमिका के विपरीत, खेल में नए पन को दर्शाता है।
बता दें कि बीबीएल में इस नए बदलाव के साथ क्रिकेट का अनुभव और ज्यादा शानदार होने जा रहा है। क्योंकि इससे पहले लाइटिंग बेल्स और डीआरएस के साथ, यह विकास क्रिकेट प्रौद्योगिकी में एक नए युग का संकेत देता है, जिससे दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए खेल का उत्साह और जुड़ाव बढ़ जाता है।
देखें इस शानदार बदलाव के बारे में और जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स प्रेजेंटर
For the first time in the BBL…
The electra stumps are on show 🪩 #BBL13 pic.twitter.com/A6KTcKg7Yg
— KFC Big Bash League (@BBL) December 22, 2023
बता दें कि क्रिकेट प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, बीबीएल 2023-24 सीजन में ‘इलेक्ट्रा स्टंप्स’ की शुरुआत हुई है, जो कि मैच की विभिन्न घटनाओं को दर्शाने के लिए अलग तरह की लाइट जलाएगा, जिसमें बाउंड्री, आउट और नो बाॅल आदि होने वाली घटनाएं शामिल हैं।
साथ ही बता दें कि इन नए स्टंप का इस्तेमाल बीबीएल में सबसे पहले सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स मुकाबले में देखने को मिला है। इसके अलावा इन नए स्टंप के इस्तेमाल के बाद क्रिकेट का अनुभव और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन से लेकर विराट कोहली तक इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका में लगाएं हैं शतक