चोट लगने के बाद ये क्या हाल हो गया है सूर्यकुमार यादव का, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे परेशान
7 हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर हुए सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2023 10:53 पूर्वाह्न

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में भारत का नेतृत्व करते हुए देखा गया था। उस सीरीज को मेन इन ब्लू 1-1 से बराबर करने में सफल रही थी। हालांकि उनके फैंस के लिए यह चिंता का विषय था क्योंकि जोहान्सबर्ग में तीसरे टी20I के दौरान फील्डिंग करते समय इस धुरंधर बल्लेबाज का टखना मुड़ गया था।
मैच खेलने के बाद 33 वर्षीय ने अपनी चोट पर अपडेट दिया और खुलासा किया कि वह ठीक हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद भारत के क्रिकेटर का कुछ स्कैन हुआ और पता चला कि उनके टखने में ग्रेड- II की चोट है। चोट के बाद सूर्यकुमार सात सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।
इन दिनों अपने परिवार के संग छुट्टियां मना रहे हैं सूर्यकुमार यादव
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी पत्नी देविशा के संग छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी छुट्टियों के कुछ पल साझा किए, जहां उन्हें न्यूमेटिक वॉकर बूट पहने विदेशी में ठंडे मौसम का आनंद लेते देखा गया।
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में चोटिल होने से पहले, सूर्यकुमार यादव ने सनसनीखेज शतक बनाकर भारत को 200 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। उन्होंने 56 गेंदों में 7 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 100 रन की शानदार पारी खेली और अपना चौथा टी20 शतक दर्ज किया। अपनी पारी की बदौलत वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के साथ T20I में चार शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस वक्त 887 रेटिंग के साथ नंबर एक T20I बल्लेबाज हैं, इस पद पर वह एक साल से अधिक समय से कायम हैं। 60 T20I मैचों में, उन्होंने 45.55 के औसत और 171.55 के स्ट्राइक रेट से चार शतक और 17 अर्द्धशतक के साथ 2141 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav की चोट ने बढ़ाई Mumbai Indians और Team India की मुश्किलें