‘रोहित शर्मा की कप्तानी वापस’, हार्दिक के IPL 2024 से बाहर होने की रिपोर्ट्स के बाद MI फैन्स में खुशी का माहौल
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक आईपीएल 2024 में नहीं खेल सकते हैं
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2023 8:17 अपराह्न

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टखने में चोट लग गई थी और तब से ही वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। उनके अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में वापसी की उम्मीद थी।
हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि वह अब तक चोट से उबर नहीं पाए हैं और आईपीएल 2024 में भी नहीं खेल सकते हैं। मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान के खेलने पर संदेह है। इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैन्स की जोरदार प्रतिक्रियाएं आई हैं।
यहां देखें फैन्स के रिएक्शन्स
Reports suggest Hardik Pandya might miss IPL 2024 due to his injury, Rohit Sharma captain again?
What have Mumbai Indians got themselves into?
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) December 23, 2023
https://twitter.com/Anishmondal231/status/1738460325509472705?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1738460325509472705%7Ctwgr%5E911ca50793a9610d581da2117278477cf65b491c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2024%2Frohit-sharma-back-as-mumbai-indians-captain-internet-on-overdrive-as-injury-may-rule-out-hardik-pandya-of-ipl-2024-4727741
Mumbai Indians captain #HardikPandya may be ruled out of IPL 2024 due to injury: Sources NDTV
Meanwhile Rohit Fans pic.twitter.com/08n1OC68pk
— Crime Master Gogo (Parody) (@MasterxGogo) December 23, 2023
This is Cinima 😭 #HardikPandya https://t.co/rfSpcamYE0 pic.twitter.com/lgXgFTSQZP
— Sudarshan 🇮🇳 (@Imsudarshan__) December 23, 2023
Two sports, same problem.. #HardikPandya pic.twitter.com/NmYbcoyuM4
— Bavuma Academy (@AcademyBavuma) December 23, 2023
Reason behind Hardik Pandya ruled out of IPL 2024 due to injury. #HardikPandya pic.twitter.com/ib1eJBC7Ll
— Prayag (@theprayagtiwari) December 23, 2023
Scenes right now.#HardikPandya #MumbaiIndians pic.twitter.com/26lRHsxKBd
— Rajabets 🇮🇳👑 (@smileagainraja) December 23, 2023
No way this is happening 😶🌫️#HardikPandya pic.twitter.com/maTcZXH9UC
— Sanskriti (@snskritinaruka) December 23, 2023
हार्दिक को आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटन्स (GT) से मुंबई इंडियंस (MI) में ट्रेड किया गया था। पांच बार के चैंपियन ने उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी नियुक्त कर दिया। जिसकी कड़ी आलोचना भी हुई। फैन्स ने जगह-जगह विरोध दर्ज कराया और मुंबई इंडियंस की जर्सी भी जलाई। अब अगर हार्दिक आईपीएल से बाहर होते हैं तो मुंबई के लिए यह तगड़ा झटका होगा।
बता दें कि भारत 11 से 17 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। यह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी टी-20 सीरीज होगा।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में चोट लगने के बाद हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की।