रफ्तार का होने वाला है असली खेल, इस बार भारतीय टीम के सामने होंगे मेजबान फेल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रफ्तार का होने वाला है असली खेल, इस बार भारतीय टीम के सामने होंगे मेजबान फेल!

अब से कुछ ही देर में शुरू होगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम लंबे समय बाद फिर से लाल गेंद के खिलाफ खेलने उतरने वाली है, जहां इस बार रोहित की सेना का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 2 WTC का फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी रफ्तार से कभी भी मैच पलटना जानते हैं और अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम को लग चुके हैं 2 बड़े झटके

भारतीय टीम ने अफ्रीका के खिलाफ इस बार टी20 और वनडे सीरीज में अपना बेस्ट दिया था, जिसके बाद अब टेस्ट सीरीज की बारी है। लेकिन इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही रोहित की टीम को 2 बड़े झटके लगे थे, पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण बाहर हो गए थे। जिसके बाद बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए और उनके बाहर होने का कारण भी चोट बनी है। साथ ही रोहित ने भी कहा है कि टीम को शमी की कमी काफी ज्यादा खलने वाली है इस बार, वैसे इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

 रफ्तार के सौदागर भारतीय टीम के लिए होंगे तुरुप का इक्का!

*अब से कुछ ही देर में शुरू होगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच।
*जहां इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज निभाएंगे सबसे ज्यादा अहम भूमिका।
*अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिच पर ये गेंदबाज कर सकते हैं बड़ा खेल।
*टीम के सोशल मीडिया पर गेंदबाजों को फोकस करते हुए वीडियो हुआ पोस्ट।

एक नजर भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की तैयारियों पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहले टेस्ट मैच के लिए कुछ प्रकार हो सकती है दोनों टीमें

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका 

तेंबा बावुमा (कप्तान), डीन एल्गर, कीगन पीटरसन, टोनी डी जोरजी, एडन मार्करम, काईल वैरेन, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लूंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?