टीम के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं कोच राहुल द्रविड़, हर खिलाड़ी की परेशानी का निकाल रहे हैं हल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी अब टीम इंडिया।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2023 12:35 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म होते ही, कोच राहुल द्रविड़ का करार भी टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया था। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम को कोई नया कोच मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फैन्स को राहत भरी खबर मिली। जहां द्रविड़ को फिर से टीम का कोच बनाया गया है और वो हर खिलाड़ी के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
कोच राहुल द्रविड़ कब तक रहेंगे टीम के साथ?
हर कोई चाहता था कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने, हुआ भी कुछ ऐसा ही और उनका कप्तान रोहित के साथ शानदार तालमेल रहा। द्रविड़ के कोच रहते हुए टीम इंडिया ने कई ICC टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले, साथ ही एशिया कप 2023 जीता और वर्ल्ड कप फाइनल भी खेला है। अब खबर ये है कि द्रविड़ टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक रहेंगे और फिर कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है।
कोच राहुल द्रविड़ खूब मेहनत कर रहे हैं टीम के साथ
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी अब टीम इंडिया।
*पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम के साथ कड़ी मेहनत करते दिखे राहुल द्रविड़।
*अभ्यास सत्र के दौरान कोच द्रविड़ ने थाला बल्ला, खिलाड़ियों को कराई कैच प्रैक्टिस।
*साथ ही उन्होंने काफी देर तक विराट कोहली और रोहित शर्मा से की बात।
टीम इंडिया के साथ कोच राहुल द्रविड़ का वीडियो
नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए टीम के गेंदबाज
कप्तान रोहित दिखे काफी ज्यादा उदास
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ था, जहां इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने मीडियो के सभी सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस दौरान कप्तान रोहित काफी ज्यादा ही उदास और परेशान नजर आए, जिसके 2 बड़े कारण है। पहला कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल हारना, दूसरा अचानक से MI टीम की कप्तानी जाना। लेकिन उसके बाद भी हिटमैन ने टेस्ट सीरीज में जीत की हुंकार भरी है, अब देखना होगा कि मैदान पर उनका खेल कैसा रहता है।